Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Malaika Arora Troll by Sharing Samar night Party with kareena kapoor trolls aks about Arjun Kapoor

करीना कपूर के संग पार्टी करना मलाइका अरोड़ा को पड़ा भारी, फोटो देखकर यूजर्स अर्जुन कपूर को लेकर करने लगे ये सवाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चे हैं। हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए कहा...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीFri, 19 April 2019 07:00 PM
share Share
Follow Us on
करीना कपूर के संग पार्टी करना मलाइका अरोड़ा को पड़ा भारी, फोटो देखकर यूजर्स अर्जुन कपूर को लेकर करने लगे ये सवाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चे हैं। हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए कहा था कि मुझे अर्जुन पसंद हैं। मलाइका के इस बयान के बाद अर्जुन के काफी शॉकिंग बयान देखकर मीडिया की नजरों में आ गए थे। दोनों के इस खुलासे के बाद अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। चाहे बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी हो या चंकी पान्डे की प्राइवेट पार्टी या इवेंट मलाइका-अर्जुन अक्सर एक साथ नजर आए। 

पार्टी के तस्वीरों में दोनों की गजब की बॉडिंग देखी गई। इन्हीं सब के बीच बीते दिनों अर्जुन-मलाइका को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसको लेकर अब कई सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ गया है। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था की मलाइका को करीना कपूर के साथ लेट नाइट पार्टी करते हुए देखा। करीना के साथ लेट नाइट समर पार्टी करते हुए मलाइका ने खुद इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। जिसमें वह काफी खुश नजर आई। लेकिन मलाइका की इस खुशी में अर्जुन कपूर कहीं नजर नहीं आए। बस क्या था मलाइका के मस्ती भरे समर नाइट पार्टी में अर्जुन का नदारद होना फैंस को खल गया। फैंस मलाइका से अर्जुन को लेकर कई सारे सवाल कर एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे हैं। 

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'समर नाइट्स...टेरस नाइट्स।' सामने आई इन फोटो में मलाइका ने यहां रेड टी-शर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं तो वहीं करीना ने जींस के उपर करीना ने ब्लैक टी शर्ट पहन रखा है। वहीं इस तस्वीर में मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा और बाकि के दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं , लेकिन अर्जुन कहीं नहीं जर आ रहे हैं। इस बात को लेकर यूजर्स मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं। 

यहां देखें यूजर्स के कमेंट

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें