मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान और भतीजे निर्वान के फैशन सेंस का उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस ने शेयर की थ्रोबैक फोटो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा इस समय बेटे अरहान के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और अरहान की कई फोटो शेयर की हैं। अब उन्होंने अरहान और उनके कजन निर्वान के...
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा इस समय बेटे अरहान के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और अरहान की कई फोटो शेयर की हैं। अब उन्होंने अरहान और उनके कजन निर्वान के फैशन सेंस का मजाक उड़ाया है। मलाइका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।
इस फोटो में अरहान और निर्वान ने अपने माथे पर प्रिटेंड हेयरबैंड बांध रखा है। मलाइका ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, तुम लड़के क्या सोच रहे थे। तुम्हें क्या लग रहा था कि तुम दोनों बदमाश लग रहे हो? अरहान की मां और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने इस पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, उन्हें अवॉर्ड देने की जरूरत है। हालांकि, अरहान को मां सीमा का यह मजाक समझ नहीं आया तो उन्होंने कॉमेंट कर पूछा- क्यों?
झांसी पुलिस बोली- सोनू ने 'सूद' समेत मानवता का कर्ज चुकाया, अभिनेता ने दिया यह जवाब
मलाइका के इस पोस्ट पर यूजर्स और सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले मलाइका ने अपनी 15 साल पुरानी फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आईं। तस्वीर में दोनों स्माइल के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने मलाइका के इस पोस्ट पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। अमृता ने कॉमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाया।