Cyclone Tauktae: सितारों ने तस्वीर-वीडियो पोस्ट कर दिखाया मुंबई में तबाही का मंजर, कहा- ‘भयानक है’
देश पहले से ही कोरोना महामारी से लड़ रहा है इस बीच ताउते तूफान ने और तबाही मचा दी है। मुंबई से आईं तस्वीरों और वीडियोज देखकर नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने चिंता...
देश पहले से ही कोरोना महामारी से लड़ रहा है इस बीच ताउते तूफान ने और तबाही मचा दी है। मुंबई से आईं तस्वीरों और वीडियोज देखकर नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने चिंता जताई है और सभी नागरिकों से एकजुट होकर मदद का आह्वान किया।
मलाइका ने तस्वीर की पोस्ट
सोमवार को तूफान से आई तबाही के बाद मलाइका ने एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें सड़कों पर पेड़ गिरे हुए हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘यह भयानक है। चलिए मुंबई के नागरिकों के रूप में सभी एक साथ जुटते हैं और शहर को साफ करने में बीएमसी की मदद करते हैं।‘
श्रुति हासन ने शेयर किया अनुभव
अभिनेत्री श्रुति हासन ने एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है। श्रुति कहती हैं कि कभी खत्म ना होने वाला तूफान। मेरी खिड़कियां उड़ने की स्थिति में हैं। यह बहुत डरावना है। भगवान का शुक्र है कि पिछले लॉकडाउन में ऐसा नहीं हुआ था जब मैं अकेली थी।‘
अमिताभ बच्चन के ऑफिस को भी नुकसान
मुंबई के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमिताभ बच्चन का ऑफिस भी इसकी चपेट में आ गया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया कि उनके ऑफिस जनक में पानी भर गया। इस दौरान उनके ऑफिस स्टाफ के शेल्टर भी उड़ गए। उन्होंने लिखा कि ‘यहां चक्रवात के बीच एक गहरा सन्नाटा है। पूरे दिन भारी बारिश, पेड़ गिर गए, चारों तरफ पानी की लीकेज, जनक ऑफिस में पानी भर गया, भारी बारिश के लिए प्लास्टिक कवर शीट.. फट गया है। कुछ स्टाफ के लिए बने शेड्स और शेल्टर्स उड़ गए हैं। लेकिन लड़ाई की भावना बरकरार है। सभी तैयार हैं, बाहर निकलना, ठीक करना, भीगने वाली स्थिति में भी काम जारी है।‘