Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Malaika Arora: Shares Photos: From Himachal Pradesh Dharmshala: Fans Ask Arjun Ji Kahan Hai:

मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं फोटोज, फैन्स ने पूछा- अर्जुन जी कहां हैं?

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस समय धर्माशाला, हिमाचल प्रदेश में हैं। अर्जुन कपूर संग दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए वह यहां पहुंची हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म ‘भूत पुलिस’ की...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 15 Nov 2020 01:48 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस समय धर्माशाला, हिमाचल प्रदेश में हैं। अर्जुन कपूर संग दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए वह यहां पहुंची हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए धर्मशाला में हैं। इनके साथ सैफ अली खान भी लीड रोल में हैं। ऐसे में मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान साथ में हैं। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। 

धर्मशाला का मौसम एंजॉय करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। मलाइका ने लिखा, “वह रास्ता जिसपर सबसे कम लोग चले हों, शांत, खूबसूरत सुबह।” फोटो में मलाइका ने ग्रीन कलर का आउटफिट पहना हुआ है और बाल खुले हुए हैं। एक फोटो में मलाइका ने बालों को बांधा हुआ है। ऐसा लगता है कि अर्जुन कपूर ने मलाइका की ये तस्वीरें ली हैं। फैन्स मलाइका से सवाल कर रहे हैं कि अर्जुन जी कहां हैं? 

एक और फैन ने लिखा, “फोटो क्रेडिट अर्जुन कपूर, क्या आप देना भूल गई हैं?” वहीं, कुछ फैन्स ने मलाइका की इन फोटोज पर हार्ट इमोजी बनाया है। साथ ही उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। 

मालूम हो कि अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह, सैफ अली खान, जैकलीन और यामी गौतम संग फैन्स को दिवाली की बधाई देते नजर आ रहे थे। इसके अलावा वीडियो में खास बात थी, तैमूर की आवाज। वह अब्बा सैफ को वीडियो के बीच में टोकते हुए अपने पास बुलाने की बात रखते सुनाई दिए। तैमूर की इस बात पर सैफ का रिएक्शन भी काफी अच्छा नजर आया। 

इसके अलावा मलाइका, अर्जुन, करीना, सैफ और तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तैमूर धर्मशाला की सड़कों पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। फैन्स उन्हें हाय बोल रहे हैं तो चिड़चिड़ाकर वह उन्हें Go Go Go बोलते दिखाई दे रहे हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें