मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने नए साल का जश्न गोवा में अर्जुन संग मनाया। इस खास मौके पर मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैन्स को न्यू ईयर की बधाई भी दी है।
फोटो में मलाइका और अर्जुन कपूर काफी क्यूट कपल लग रहे हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते कैप्शन में लिखा, ''यह नई शुरुआत है, नया दिन है, यह नया साल 2021 है।'' मलाइका के इस पोस्ट पर फैन्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मलाइका ने एक ग्रुप फोटो भी शेयर की, जिसमें वह बहन अमृता अरोड़ा, अर्जुन और करीबी दोस्तों के साथ पोज देती नजर आईं।
अक्षय कुमार ने गायत्री मंत्र के साथ किया नए साल का स्वागत, वीडियो में दिखाया 2021 का पहला सूर्योदय
इससे पहले मलाइका ने गोवा वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आई थीं। एक फोटो में मलाइका पूल में एंट्री करती दिखती हैं वहीं, अर्जुन कपूर पूल में खड़े होकर मलाइका की तस्वीरें क्लिक करते नजर आए थे।
The Kapil Sharma Show: अनिल कपूर ने ऑफर किया था सीरीज 24, इस वजह से कपिल शर्मा ने कर दिया था मना
अर्जुन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे। इस कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म में सैफ अली खान और यामी गौतम लीड रोल में हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग के लिए धर्मशाला पहुंची थी। इसके अलावा अगली फिल्म में अर्जुन, परिणीति चोपड़ा के साथ एक बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।