Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Malaika Arora reacts to ongoing wedding rumours with Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशन को लेकर खबरें आती रहती हैं। दोनों अब अपने रिलेशन को लेकर ओपनली बात करते रहते हैं। दोनों की शादी को लेकर भी खबरें आती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका ने अर्जुन को...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 3 Aug 2019 10:49 PM
हमें फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशन को लेकर खबरें आती रहती हैं। दोनों अब अपने रिलेशन को लेकर ओपनली बात करते रहते हैं। दोनों की शादी को लेकर भी खबरें आती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका ने अर्जुन को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ बातें शेयर की हैं। टाइम्स नाउ से बात करते हुए मलाइका ने कहा, अर्जुन के साथ शादी की अफवाहें महस अफवाह हैं। हम शादी नहीं कर रहे हैं, हम दोनों जैसे भी है बहुत खुश हैं। 

मलाइका ने आगे कहा, मीडिया में हम दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाह चलती रहती है। लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि इस तरफ की किसी भी अफवाह को हवा बिल्कुल न दें। मीडिया को लोगों को भ्रमित नहीं करना चाहिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) on

अर्जुन कपूर की इस बात पर फिदा हैं मलाइका...

मलाइका ने कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान ये बताया था कि वो अर्जुन की किस बात पर अट्रैक्ट हैं। मलाइका ने कहा था, जो आपको समझता है उसके बारे में ये पता करना मुश्किल है। अर्जुन मुझे बहुत अच्छे से समझते हैं। अर्जुन मुझे हंसाते हैं और वो मुझे पूरी तरह जानते हैं, बस यही मुझे उनमें सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करता है।

अर्जुन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए अर्जुन काफी मेहनत कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें