मलाइका अरोड़ा ने की अर्जुन कपूर की खिंचाई, फोटो पर कमेंट कर पूछा सवाल
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के चर्चे जोरों पर हैं। ऐसे में ये दोनों सोशल मीडिया पर जब भी फोटो पोस्ट करते हैं तो एक-दूसरे की फोटो पर इनका कमेंट जरूर देखने को मिलता है। दोनों की शादी की...
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के चर्चे जोरों पर हैं। ऐसे में ये दोनों सोशल मीडिया पर जब भी फोटो पोस्ट करते हैं तो एक-दूसरे की फोटो पर इनका कमेंट जरूर देखने को मिलता है। दोनों की शादी की खबरें भी गॉसिप का हिस्सा बनी हुई हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वे व्हाइट टक्सीडो सूट में नजर आ रहे हैं और बो टाई बंधवा रहे हैं। चेहरे के एक्सप्रेशन की अगर बात करें तो वह थोड़े सीरियस दिखाई दे रहे हैं।
बस फिर क्या मलाइका अरोड़ा ने जैसे ही अर्जुन कपूर की ये फोटो सोशल मीडिया पर देखी वह खुद को इस पर कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने कमेंट कर अर्जुन से पूछा कि वह इतने सीरियस क्यों हैं? जैसे ही अर्जुन ने मलाइका का ये कमेंट पढ़ा उन्होंने लिखा कि मैं सीरियस इसलिए हूं क्योंकि बो टाई ठीक नहीं बैठ रही है और इसे ठीक करने की प्रक्रिया से मैं जूझ रहा हूं।
दोनों ही एक साथ कई बार डिनर डेट के लिए स्पॉट किए जा चुके हैं और हॉलीडे भी साथ एंजॉय करते दिखाई दे चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक ही समय पर पोस्ट की तस्वीरें इस बात की गवाह हैं। मलाइका अरोड़ा भी आजकल अपने काम में काफी व्यस्त हैं और योगा क्लास के लिए रोज स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट की जाती हैं।