Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़malaika arora is not getting married with arjun kapoor interview rumors

Malaika Arora ने Arjun Kapoor संग शादी रचाने की बात को लेकर कहा ये

हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की हॉस्पिटल जाते हुए एक वीडियो सामने आई थी जोकि काफी वायरल भी हुई।  दीपिका पादुकोण को copy करते हुए नजर आईं Janhavi...

Malaika Arora ने Arjun Kapoor संग शादी रचाने की बात को लेकर कहा ये
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली Mon, 15 April 2019 06:52 PM
हमें फॉलो करें

हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की हॉस्पिटल जाते हुए एक वीडियो सामने आई थी जोकि काफी वायरल भी हुई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

हाल में ऐसी खबरें भी आई थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी करने की सोच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई थी कि दोनों जल्द ही हिन्दू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी कर अपना घर बसाएंगे, जिसके बाद इनके फैंस खुश हो गए थे। हालांकि दोनों का इस बात को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं जारी हुआ है। वहीं बोनी कपूर ने इसे अफ़वाह क़रार दिया है। 

मलाइका ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू के हवाले से बताया है कि ऐसा कुछ नहीं है। जितनी भी अफवाहें फैल रही हैं वे सभी गलत हैं। अक्सर मलाइका और अर्जुन वेकेशन के अलावा डिनर डेट पर भी साथ दिखाई देते हैं। पिछले दिनों दोनों मॉलडीव्ज़ (Maldives) में साथ दिखाई दिए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

वहीं अगर अर्जुन कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो ये आने वाले दिनों में 'संदीप और पिंकी फरार', 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' और 'पानीपत' में दिखाई देंगे। फिल्म 'पानीपत' के लिए ही अर्जुन कपूर ने अपना लुक बदला है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें