Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Malaika Arora Confirms Dating with Arjun Kapoor Shares Romantic photo for Actor on Birthday

Malaika Arora ने Arjun Kapoor के जन्मदिन पर दिया बेहद कीमती गिफ्ट! खास अंदाज में किया बर्थडे wish

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कल अपना 34वां जन्मदिन मनाया।  इस खास अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया। इसी बीच इन उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड मलाइका...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली Thu, 27 June 2019 10:33 AM
हमें फॉलो करें

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कल अपना 34वां जन्मदिन मनाया।  इस खास अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया। इसी बीच इन उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म अभिनेता Arjun Kapoor को बर्थडे की बधाई देते हुए अपने रिलेशनशीप का खुलासा किया है।

मलाइका की इस पोस्ट से यह साबित हो गया है कि बॉलीवुड के इस फेम कपल ने अपना  रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।  मलाइका द्वारा शेयर की गई फोटो बेहद रोमांटिक है। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही अर्जुन उन्हें प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं,जिससे पुष्टि हो गई है कि वह रिलेशनशिप में हैं।  दोनों की यह पहली कपल फोटो है, जो काफी वायरल हो रहा है। 

मलाइका ने फोटो को कैप्शन दिया कि, मेरे पागल....सबसे ज्यादा मजाकिया अर्जुन कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।   प्यार और खुशियां.....हमेशा।  मलाइका और अर्जुन की इस बेहद प्यारी तस्वीर पर 1.7 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और 2000 से भी ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। 

कबीर सिंह' के 100 करोड़ कमाने पर ईशान ने भाई शाहिद के लिए लिखी ये बात

आपको बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बर्थ डे मनाने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं। न्यूयॉर्क जाते समय दोनों एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे। मलाइका काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। हाल ही में दोनों की शादी की रिपोर्ट्स भी सामने आई थी। बताया जा रहा था कि अप्रैल में दोनों चर्च वेडिंग कर सकते हैं मगर ऐसा नहीं हुआ। अभी तक अर्जुन या मलाइका में से किसी ने भी अपनी शादी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें