बड़ा खुलासा: माही गिल बोलीं -लंबे समय से हूं रिलेशनशिप में, ढाई साल की बेटी भी है

Jul 03, 2019 01:38 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल अपने बोल्ड किरदारों के लिए जानी जाती हैं। अब हाल ही में वो अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी सुर्खियों में आ गई हैं। माही ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर...

बड़ा खुलासा: माही गिल बोलीं -लंबे समय से हूं रिलेशनशिप में, ढाई साल की बेटी भी है

बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल अपने बोल्ड किरदारों के लिए जानी जाती हैं। अब हाल ही में वो अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी सुर्खियों में आ गई हैं। माही ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर उनके फैन्स भी शॉक्ड हो गए हैं। दरअसल, डेक्कन क्रोनिकल को दिए इंटरव्यू में माहि गिल ने खुलासा किया कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रही हैं और उनकी एक बेटी भी है।

माही ने कहा, मैं शादीशुदा नहीं हूं, लेकिन मेरा एक बॉयफ्रेंड है। हम जल्दी शादी करेंगे, लेकिन शादी करने और नहीं करने से हमारे रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे आजादी और स्पेस दोनों की जरूरत है। हम दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। हम लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं और जल्द ही शादी करेंगे।

माही ने ये भी बताया कि उनकी ढाई साल की बेटी है। उन्होंने बताया कि बेटी का नाम वेरोनिका है। माही ने कहा, 'मेरी बेटी साथ ही रहती है। मेरी आंटी उसका पूरा ध्यान रखती हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahie Gill (@mahieg) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahie Gill (@mahieg) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahie Gill (@mahieg) on

माही की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ जिम्मी शेरगिल और सौरभ शुक्ला लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।