Hindi NewsEntertainment NewsMahesh Bhatt: Video: Rhea Chakraborty: Jiah Khan: Throwback Viral: Video: On Social Media:

विवादों में रहे रिया चक्रवर्ती-जिया खान संग महेश भट्ट के ये वीडियोज, किसी का हाथ पकड़े तो किसी के कंधे पर सिर रखे आए थे नजर

बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भट्ट की पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो वह काफी विवाद में रही है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर...

विवादों में रहे रिया चक्रवर्ती-जिया खान संग महेश भट्ट के ये वीडियोज, किसी का हाथ पकड़े तो किसी के कंधे पर सिर रखे आए थे नजर
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 20 Sep 2020 09:49 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भट्ट की पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो वह काफी विवाद में रही है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनके पिता केके सिंह ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाकर सभी को दिवंगत एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद महेश भट्ट संग रिया चक्रवर्ती और दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान के कुछ वीडियो सामने आए थे। 

रिया चक्रवर्ती संग वायरल हुआ था वीडियो
रिया चक्रवर्ती गुड टाइम्स से बात करते हुए बताती हैं कि फिल्म जलेबी को करने के बाद कैसे प्यार को लेकर उनकी सोच बदल गई है। रिया कहती हैं, पहले मैं वही सोचती थी जैसे बाकी सब सोचते हैं जैसे डेट पर जाना, रोमांटिक चीजें करना। इसके बाद एक या 1.5 साल बाद ऐसा समय आता है जब आपका इन सबसे मन भर जाता है और फिर आप एक दूसरे को बदलना चाहते हैं। 

रिया आगे कहती हैं, लेकिन अब मुझे लगता है कि चीजें अलग हैं। अब प्यार को लेकर मेरी सोच बदल गई है। सोच गहरी हो गई है और रियल फीलिंग है। इसका यही मतलब है कि मैं पूरी लाइफ सिंगल रहने वाली हूं। इस वीडियो में महेश भट्ट रिया के कंधे पर सिर रखे नजर आए। 

जिया खान संग वीडियो
वहीं, महेश भट्ट का जिया खान के साथ एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह जिया का हाथ पकड़े नजर आए थे। इस वीडियो को लेकर ट्रोल्स ने महेश भट्ट पर जमकर निशाना साधा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood media love ❤ (@bollywoodmedialove) on

महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की चैट लीक
महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की एक पुरानी चैट भी लीक हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत केस में नए-नए ऐंगल सामने आए, जिसके चलते महेश भट्ट भी विवादों में फंसे। सुशांत की मौत वाले दिन यानी 14 जून को भी रिया और महेश भट्ट के बीच बातचीत हुई थी। रिया ने भट्ट से मॉर्निंग कोट्स भेजने की बात कही जिसके जबाव में उन्होंने एक मैसेज भेजा। रिया ने फिर जवाब दिया, लव यू सर, मेरे एंजेल।' फिर 14 जून दोपहर 2.35 बजे भट्ट ने रिया को मैसेज किया, मुझे कॉल करो। उन्होंने फिर शाम को 4.01 और 5.13 पर रिया को कॉल किया, लेकिन एक्ट्रेस ने फोन नहीं उठाया।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें