महेश भट्ट की पर्सनल लाइफ रही काफी कॉन्ट्रोवर्शियल, बेटी पूजा भट्ट संग ‘किस’ से लेकर इन एक्ट्रेस संग जुड़ा इनका नाम
बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं। लेकिन यह अपने अफेयर और बेटी पूजा भट्ट संग एक फोटो को लेकर कॉन्ट्रवर्सी में भी...
बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं। लेकिन यह अपने अफेयर और बेटी पूजा भट्ट संग एक फोटो को लेकर कॉन्ट्रवर्सी में भी रहे। सोशल मीडिया पर विवादित बयान देने के चलते भी इन्हें कई बार ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा। पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी इन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। महेश भट्ट को कॉलेज के दौरान लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की से प्यार हुआ था। शादी के बाद लोरिएन ने अपना नाम बदलकर किरन भट्ट रखा। उनसे दो बच्चे हुए, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट।
चर्चा तो यह भी थी कि लोरिएन से शादी करने के कुछ समय बाद महेश भट्ट और परवीन बाबी का अफेयर रहा। इसके चलते महेश और लोरिएन के रिश्ते में खटास आने लगी थी। फिर कुछ समय बाद महेश के परवान बाबी संग भी रिश्ते बिगड़े। इसके बाद महेश भट्ट के जीवन में सोनी राजदान ने कदम रखा। सोनी के साथ अफेयर के समय महेश और किरन एक साथ ही रहते थे। उन्होंने कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया था लेकिन सोनी राजदान से शादी कर ली। इनसे दो बेटियां हुईं, आलिया और शाहीन भट्ट।
सिर्फ यही नहीं महेश भट्ट का नाम बेटी पूजा भट्ट से भी जुड़ा। दरअसल, स्टारडस्ट मैगजीन के लिए पूजा भट्ट के साथ महेश भट्ट ने लिप किस करते हुए एक फोटोशूट कराया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी। इसी के चलते उन्होंने एक इंटरव्यू में विवादित बयान दिया था। उनका कहना था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी न होती तो वह उससे शादी कर लेते।