सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कई सेलेब्स वोट डालने गए। लेकिन संजय कपूर पोलिंग बूथ तक पहुंचने के बाद भी वोट नहीं दे पाए। स्पॉटबॉय से बात करते हुए संजय ने इसकी वजह बताई है। संजय ने कहा, 'जब मैं लोखंडवाला के पोलिंग बूथ में अपना वोट देने गया तो वहां लिस्ट में मेरा नाम नहीं था। मैं मेरा आधार कार्ड और बाकी के डॉक्यूमेंट लेकर गया था। मैंने उन्हें जुहू सेंटर में चेक करने के लिए कहा लेकिन उनकी लिस्ट से मेरा नाम गायब था। मैं हर बार अपना वोट देता हूं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया।'
इन सेलेब्स ने भी नहीं किया वोट...
संजय कपूर के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, अनुपम खेर, सोनम कपूर, टाइगर श्रॉफ ने मतदान नहीं किया। अमिताभ बच्चन अपनी हैल्थ की वजह से वोट डालने नहीं गए। इसके अलावा कंगना रनौत, अनुपम खेर, सोनम मुंबई में मौजूद नहीं थे इसलिए ये सब वोट नहीं दे पाए।
रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला
इन स्टार्स ने किया मतदान...
आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, हेमा मालिनी, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन, सनी और बॉबी देओल, धर्मेंद्र, परेश रावल, अर्जुन कपूर, जितेंद्र, अभिषेक और ऐश्वर्या राय, वरुण धवन, अर्जुन कपूर जैसे और भी कई सितारों ने वोट किया।