Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Mahabharat 29 April Noon Episode 65 Written Live Updates Krishna Reach Hastinapur Says No To have Food With Duryodhan In Hindi

Mahabharat 29 April Noon Episode 65 Written Live Updates: विदुर कर रहे हैं कृष्ण की खातिरदारी

देश में लगे लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर प्रचलित धार्मिक सीरियल 'महाभारत' का प्रसारण हो रहा है। दर्शक इस सीरियल को बहुत पसंद कर रहे हैं। अब तक आपने देखा कि वासुदेव कृष्ण हस्तिनापुर पहुंचते...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 29 April 2020 12:17 PM
हमें फॉलो करें

देश में लगे लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर प्रचलित धार्मिक सीरियल 'महाभारत' का प्रसारण हो रहा है। दर्शक इस सीरियल को बहुत पसंद कर रहे हैं। अब तक आपने देखा कि वासुदेव कृष्ण हस्तिनापुर पहुंचते हैं। उनके स्वागत के लिए सभा में दुर्योधन, धृतराष्ट्र, भीष्म पितामह, शकुनि सभी लोग बैठे हुए हैं। धृतराष्ट्र, कृष्ण को भेंट में गाय देते हैं। और भोजन करने के लिए कहते हैं। कृष्ण, दुर्योधन के साथ भोजन करने से इंकार कर देते हैं और विदुर के यहां ठहरने के लिए चले जाते हैं। कृष्ण, कुंती बुआ से मिलते हैं। कुंती उन्हें देखकर रोने लगती हैं। श्रीकृष्ण कुंती से कहते हैं कि आपके पांचों पुत्र हमेशा साथ रहेंगे। मैं धर्म की रक्षा कर रहा हूं। कुंती के पूछने पर कृष्ण ने कहा कि अगर उन्होंने अन्याय करना चाहा तो युद्ध होगा। वैसे युद्ध के होने और न होने का निर्णय दुर्योधन के हाथ में है।

शकुनि, दुर्योधन से धैर्य से काम लेने के लिए कहते हैं। तभी कृष्ण वहां पहुंच जाते हैं। दुर्योधन, कृष्ण से कहते हैं कि मुझे दुख है कि आपने मेरे साथ भोजन करने से मना कर दिया। कृष्ण कहते हैं कि जो पांडवों का मित्र नहीं हो सकता वह मेरा कैसे हो सकता है। यदि मैं आपका भोजन करता तो यह धर्म का पालन नहीं होगा। इसके बाद कृष्ण वहां से चले जाते हैं। इस दौरान दुर्योधन गुस्से में पागल हो जाते हैं। वह कहते हैं कि अगर कल कृष्ण ने सभा में कोई अटपटी बात की तो मैं इसे बंदी बना लूंगा। अब देखिए आगे...

12:11 PM- विदुर कहते हैं कि मुझे तुमसे अविवेक की आशा नहीं थी वासुदेव। 

12:05 PM- कृष्ण, विदुर के यहां पहुंच चुके हैं। दुर्योधन के मेवा त्यागकर वह विदुर के साथ भोजन करने के लिए उनके घर पधार चुके हैं। कृष्ण, सबरी के झूठे फल खाते नजर आ रहे हैं। विदुर, कृष्ण की सेवा कर रहे हैं। पहला निवाला कृष्ण विदुर के हाथ से खाते हैं। ऋषियों की झूठ उठा रहे हैं कृष्ण। कृष्ण के पानी से चर्णस्पर्श किए जा रहे हैंष अर्जुन और कृष्ण रथ पर कहीं जाते हुए दिखाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर कृष्ण की अभी तक की जर्नी को दिखाया जा रहा है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें