Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़madhuri dixit turns hair stylist for husband shriram nene check photo

पति के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बन गई हैं माधुरी दीक्षित, देखें फोटो

माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बन गई हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने का हेयरकट कर दिया है। श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 28 June 2020 01:55 PM
हमें फॉलो करें

माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बन गई हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने का हेयरकट कर दिया है। श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। उस फोटो को शेयर करते हुए खुद राम नेने बता रहे हैं कि माधुरी ने उनका हेयरकट किया है। 

फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, 'हैट्स ऑफ टू माइ न्यू हेयर स्टाइलिस्ट। शुक्रिया हनी।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial) on


 बता दें कि माधुरी लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने बेटे के साथ वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अरिन शुरुआत में तबला बजा रहे हैं और माधुरी अपने डांस के कुछ स्टेप्स कर रही हैं। लेकिन इसके बाद उनके बेटे अरिन आते हैं और वह भी अपनी मां के साथ कुछ स्टेप्स करने लगते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

माधुरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, 'क्वारंटाइन में हम सब वो कर पा रहे हैं जो हम काफी समय से करना चाहते थे। वीडियो के एंड में देखें मैं आखिर क्या करना चाहती थी।'

लॉकडाउन में सिंगर बनीं माधुरी

माधुरी के डांस के तो सभी दीवाने हैं ही, लेकिन अब हाल ही में उनका एक नया टैलेंट सामने आया है। माधुरी ने हाल ही में गाना गाया है जिसका नाम है कैंडल। माधुरी की आवाज सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। माधुरी ने एक प्रोफेशनल सिंगर की तरह इस गाने को गाया है। माधुरी ने इस गाने को इंग्लिश में गाया है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से परेशान है। लेकिन जल्द ही हम इसे हराकर फिर से नॉर्मल लाइफ जिएंगे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें