Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Madhuri Dixit trolled after she danced to the remixed version of the song Mera Dil Ye Pukare Aaja made viral by a Pakistani girl Ayesha - Entertainment News India

Madhuri Dixit: 'मेरा दिल ये पुकारे'गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया डांस, पाकिस्तानी लड़की आयशा की वजह से हुईं ट्रोल

'मेरा दिल से पुकारे आजा'(Mera Dil Ye Pukare Aaja) पर कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के बाद अब इस पर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी अपनी अदाएं बिखेरी हैं, हालांकि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईSun, 4 Dec 2022 07:00 AM
हमें फॉलो करें

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से पाकिस्तानी लड़की आयशा (Pakistani girl Ayesha) के कुछ वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसकी शुरुआत 'मेरा दिल से पुकारे आजा'(Mera Dil Ye Pukare Aaja)  से हुई थी। आयशा ने सुपरहिट सॉन्ग 'मेरा दिल से पुकारे आजा' के रीमिक्स्ड वर्जन (Mera Dil Ye Pukare Aaja remixed version) पर डांस किया था, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद से आयशा की फैन फॉलोइंग बढ़ गई और ये गाना ट्रेंड में आ गया। इस गाने पर कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने डांस किया और अब इस पर 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी अपनी अदाएं बिखेरी हैं, हालांकि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

क्या है माधुरी दीक्षित का वीडियो
माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माधुरी, वायरल सॉन्ग 'मेरा दिल से पुकारे आजा' के रीमिक्स्ड वर्जन पर डांस करती दिख रही हैं। साड़ी में माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि जिस वजह से माधुरी को ट्रोल किया जा रहाहै कि वो ये है कि वो खुद एक डांस लीजेंड होकर एक पाकिस्तानी लड़की के डांस स्टेप्स कॉपी करती दिख रही हैं। माधुरी को ऐसे कई कमेंट्स मिले हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये अंदाज पसंद भी आ रहा है।

 

लता दीदी ने गाया था'मेरा दिल ये पुकारे आजा'..
बता दें कि 'मेरा दिल ये पुकारे आजा', ओरिजनली लता मंगेशकर ने गाया है। ये 1954 में रिलीज हुई फिल्म नागिन का गाना है, जिसे प्रदीप कुमार और वैजयंती माला पर फिलमाया गया था। इस गाने को राजिंदर कृष्णा ने लिखा था और फिल्म में प्रदीप कुमार और वैजयंती माला के साथ ही जीवन और इंद्रजीत सिंह की अहम भूमिका थी। वहीं जो इसका नया वर्जन पाकिस्तानी गर्ल आयशा के वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में हैं, उसे डीजे उस्मान भाटी ने रीमिक्स किया है।

'मजा मा' में नजर आईं माधुरी
बता दें कि हाल ही में माधुरी दीक्षित, शो झलक दिखला जा को जज कर रही थीं। वहीं इसके अलावा वो आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज मजा मा में नजर आई थीं। सीरीज में उनके किरदार और एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और एक बार फिर उन्होंने दिल जीता था। सीरीज में उनके साथ गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, अदिति और बरखा सिंह भी अहम किरदारों में नजर आए थे। इसके साथ ही माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें