Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Lord Ram: aka Arun Govil: watches Ramayan: rerun with family on Doordarshan: pic goes viral during Coronavirus Pandemic:

परिवार के साथ घर बैठे रामायण देख रहे 'राम', सामने आई फोटो

कोरोना लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन नेशनल चैनल पर रामायण प्रसारित की जा रही है। फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। घर में मजे से समय बिता रहे हैं। ऐसे में रामायण के 'राम' भी इसमें पीछे नहीं हैं।...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 31 March 2020 08:17 PM
हमें फॉलो करें

कोरोना लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन नेशनल चैनल पर रामायण प्रसारित की जा रही है। फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। घर में मजे से समय बिता रहे हैं। ऐसे में रामायण के 'राम' भी इसमें पीछे नहीं हैं। वह भी परिवार संग घर में रहकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं। अरुण गोविल की परिवार संग फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है। काउच पर बैठा पूरा परिवार रामायण देख रहा है। 

सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने पिछले शनिवार यह फैसला लिया था कि रामायण को दोबारा दर्शकों के लिए प्रसारित किया जाएगा। 21 दिन के लॉकडाउन में सभी इसका आनंद उठा सकते हैं। 

सरकार के इस फैसले पर अरुण गोविल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रामायण को दोबारा प्रसारित किया जा रहा है, मुझे इस बात की बेहद खुशी है। दर्शकों को यह अच्छा महसूस कराएगी। लोगों के पास इस समय बहुत वक्त है। सभी इसका चतुराई से इस्तेमाल कर सकते हैं और घर बैठे रामायण देख सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि रामायण देखकर उन्हें कई नई चीजें पता चलेंगी। वे बहुत कुछ सीखेंगे। इस समय, हम सभी के लिए एक अच्छा इंसान बनना बहुत जरूरी है। हमारे प्रधानमंत्री ने भी दो शब्दों का इस्तेमाल किया है, संयम और संकल्प। यह दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण शब्द हैं। यह दोनों ही मरयादा के अंदर आते हैं। इसलिए, घर से बेकार में ही बाहर न निकलें। लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। हम परिवार के साथ समय बिता सकते हैं और घर को साफ रखने में उनकी मदद कर सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें