Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Lock Upp Karanvir Bohra and Saisha Shinde returned to the show but Kangana Ranaut put a condition - Entertainment News India

Lock Upp: शो में लौटे करणवीर बोहरा और सायशा शिंदे, लेकिन कंगना रनौत ने रखी एक शर्त

लॉकअप से करणवीर बोहरा और सायशा शिंदे अलग-अलग वजहों से बाहर हो गए हैं। अब वे दोनों ही वापस लौट आए हैं। हालांकि कंगना रनौत ने शर्त रखी है। अब देखना है कि क्या उनकी शर्त मानी जाती है।

Lock Upp: शो में लौटे करणवीर बोहरा और सायशा शिंदे, लेकिन कंगना रनौत ने रखी एक शर्त
Shrilata लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSun, 3 April 2022 06:52 PM
हमें फॉलो करें

रियलिटी शो ‘लॉकअप’ से करणवीर बोहरा जब बाहर हुए तो हर कोई हैरान रह गया। शो में पहुंचे दो वाइल्ड कार्ड विनीत और जीशान खान को किसी एक कंटेस्टेंट का नाम लेना था जिसे वो बाहर करना चाहते हैं। जेलर ने बताया था कि अगर उन दोनों ने एक ही नाम लिया तो वो कंटेस्टेंट बाहर हो जाएगा। दोनों ने ही करणवीर बोहरा का नाम लिया था। शो के मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे करणवीर के लॉकआउट होने से जेल के सदस्यों के साथ फैन्स को भी झटका लगा था। अब करणवीर वापस शो में लौट आए हैं।

केवी को देख इमोशनल हुए शिवम

 

फैन्स के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। शो का एक प्रोमो रिलीज कर इसकी झलक दिखाई गई है। शो में सायशा शिंदे और करणवीर बोहरा दोनों आते हैं। करणवीर को देखते ही मुनव्वर फारूकी और शिवम शर्मा इमोशनल हो जाते हैं। कंगना कहती हैं, ’अभी तक आप दोनों इस गेम में शामिल नहीं हुए हैं अब फैसला अंजलि के हाथ में है। मेरा ऑफर है कि आप सायशा और केवी दोनों को लेफ्ट ब्लॉक में ले सकती हैं लेकिन आपको अपना कोई एक मेंबर राइट ब्लॉक में भेजना होगा। यह जो मेंबर होगा ये मैं चुनूंगी।‘ 
 

किस कंटेस्टेंट का लेंगी नाम?


वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। अब कंगना ने क्या शर्त रखी है यह आज के एपिसोड में पता चलेगा। लेफ्ट ब्लॉक में इस वक्त मुनव्वर, अंजलि, पूनम पांडे, विनीत, अली और आजमा हैं। देखना होगा कि कंगना किस कंटेस्टेंट को लेफ्ट ब्लॉक से राइट ब्लॉक में भेजने  के लिए कहती हैं।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें