Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़lets see ranveer and priyanka hilarious conversation on social media

रणवीर ने प्रियंका से सरेआम पूछा, 'चिवड़ा' खाती हो, मिला shocking जवाब

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की सगाई की खबरें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आए दिन प्रियंका-निक को लेकर कुछ न कुछ खुलासे होते ही रहते हैं। कहा जा रहा था कि...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली।Fri, 10 Aug 2018 07:51 AM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की सगाई की खबरें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आए दिन प्रियंका-निक को लेकर कुछ न कुछ खुलासे होते ही रहते हैं। कहा जा रहा था कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ने के पीछे निक से सगाई की वजहें बताई। इस खबर के बाद सलमान और प्रियंका के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आईं। अब सोशल मीडिया पर प्रियंका की फोटो वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस फोटो पर एक्टर रणवीर सिंह ने फनी कमेंट किया है। रणवीर के इस कमेंट के बाद प्रियंका ने भी जवाब दिया है। 

दरअसल प्रियंका फिटनेस फ्रीक भी हैं। हालांकि उनका कहना है कि डाइटिंग से बेहतर है टाइम पर लिमिट से खाना और जिम में वर्कआउट करना जरुरी है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए एक फोटो शेयर की। जिसमें वो जिम के अंदर थीं और कंधे पर एक टॉवल डाला हुआ था। वैसे प्रियंका कुछ करें वह वायरल हो ही जाता है। 

लेकिन मजेदार बात यह है कि प्रियंका के वर्कआउट करते हुए देखकर रणवीर सिंह हैरान रह गए। और उन्होंने प्रियंका के तस्वीर पर कमेंट करते हुए पूछा कि 'प्रियंका वर्कआउट कर रही हो? मैं सबकुछ देख रहा हूं... वर्कआउट के बाद क्या खा रही हो? चिवड़ा?

 

ranveer and priyanka

रणवीर सिंह के इस कमेंट के बाद प्रियंका ने कहा कि -नहीं यार! मुझे फोकस करना और डेडिकेशन तुमसे सीखा है।'  बता दें कि प्रियंका के इस पोस्ट को 1,291,191 लाइक्स मिले चुकें हैं। 

कैंसर ट्रीटमेंट से ब्रेक लेकर बुक स्टोर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे

बता दें कि रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। प्रियंका उन्हें प्यार रन्नो बुलाती हैं। दोनों ने साथ में 'गुंडे', 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिल धड़कने दो' में काम किया है। 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें