लता मंगेशकर को संगीत सिखाने वाले गुलाम मुस्तफा का निधन, शोक में फिल्म इंडस्ट्री
मशहूर शास्त्रीय गायक और संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का रविवार को निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में मुम्बई के बांद्रा स्थित अपने ही घर में अंतिम सांस ली। भारत सरकार ने उन्हें 1991...

मशहूर शास्त्रीय गायक और संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का रविवार को निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में मुम्बई के बांद्रा स्थित अपने ही घर में अंतिम सांस ली। भारत सरकार ने उन्हें 1991 में पद्म श्री, 2006 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से नवाजा था। उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब के निधन पर लता मंगेशकर ने शोक व्यक्त किया है।
15 साल पहले खान उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। उन्हें लकवा भी मार दिया था तभी से वह बीमार चल रहे थे। वह चल-फिर भी नहीं पाते थे। घर में ही उनका इलाज चल रहा था। एबीपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के बेटे रब्बानी मुस्तफा खान ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन आज दोपहर लगभग 12 से 12.15 बजे के बीच हुआ है।
Mujhe abhi abhi ye dukhad khabar mili hai ki mahan shastriya gayak Ustad Ghulam Mustafa Khan Saheb is duniya mein nahi rahe. Ye sunke mujhe bahut dukh hua. Wo gayak to acche the hee par insaaan bhi bahut acche the. pic.twitter.com/l6NImKQ4J9
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) January 17, 2021
लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मुझे अभी ये दुखद खबर मिली है कि महान शास्त्रीय गायक उस्ताद उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब खान इस दुनिया में नहीं रहे। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। वो गायक को अच्छे थे पर इंसान भी बहुत अच्छे थे।''
Meri bhanji ne bhi Khan sahab se sangeet sikha hai, maine bhi unse thoda sangeet sikha tha. Unke jaane se sangeet ki bahut haani hui hai. Main unko vinamra shraddhanjali arpan karti hun.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) January 17, 2021
लता ने एक और ट्वीट में लिखा, ''मेरी भांजी ने भी खान साहब से संगीत सीखा है। मैंने भी उनसे थोड़ा संगीत सीखा था। उनके जाने से संगीत की दुनिया को हानि हुई है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।''