Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Lata Mangeshkar: tweet for Asha Bhosle: Happy Birthday: give best wishes Kajol: and Rishi Kapoor: post photo on Instagram:

लता मंगेशकर ने इस खास अंदाज में बहन आशा को दी जन्मदिन की बधाई, काजोल और ऋषि कपूर भी नहीं रहे पीछे

मशहूर गायिका आशा भोंसले के जन्मदिन पर उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। इस मौके पर लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक बहुत ही प्यारा पोस्ट लिखा है। उन्होंने...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 8 Sep 2019 06:55 PM
हमें फॉलो करें

मशहूर गायिका आशा भोंसले के जन्मदिन पर उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। इस मौके पर लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक बहुत ही प्यारा पोस्ट लिखा है।

उन्होंने ट्वीट किया, नमस्कार। आज मेरी छोटी बहन आशा भोंसले का जन्मदिन है। मैं उसको आशीर्वाद  देती हूं कि वह हमेशा स्वस्थ रहे और खुश रहे।

लता मंगेशकर ने साल 1963 में आई फिल्म 'दिल ही तो है' के गाने 'निगाहें मिलाने को जी चाहता है' के वीडियो को भी साझा किया है।

आशा भोंसले ने अपने करियर की शुरुआत 1940 के दशक में की। उन्होंने छह दशक से अधिक लंबे समय तक संगीत की दुनिया में राज किया है। 86 वषीर्य इस दिग्गज गायिका ने हमें 'रात अकेली है', 'कजरा मोहब्बत वाला', 'दम मारो दम' और 'जरा सा झूम लूं मैं' जैसे कई सुनहरे गीत तोहफे में दिए हैं।

— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) September 7, 2019

उन्होंने भारत के सवोर्च्च नागरिक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है जिनमें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और पद्म विभूषण शामिल हैं।

आशा भोंसले को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ वाली अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, हैप्पी बर्थडे आशा ताई! हमेशा से लेजेंड रही हैं और हमेशा रहेंगी।

अभिनेता ऋषि कपूर ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह उनसे जल्द ही मिलेंगे।

— Rishi Kapoor (@chintskap) September 8, 2019

ऋषि ने लिखा, जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो प्रिय आशाजी। पंचम (आर.डी.बर्मन) की छत पर आपके जन्मदिन को सेलीब्रेट करने की बात याद आ रही है। आपने हमारे लिए खाना बनाया था। जल्द ही वापस आकर मिलूंगा। भगवान आप पर कृपा बनाए रखें। ढेर सारा प्यार।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें