चौथे दिन भी वेंटिलेटर पर हैं लता मंगेशकर, उनकी सेहत पर हॉस्पिटल से आई ये अपडेट
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही सामने आई देश-विदेश में उनके तमाम प्रशंसकों समेत बॉलीवुड सितारों ने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करनी शुरू कर दी थी। अब लता मंगेशकर...
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही सामने आई देश-विदेश में उनके तमाम प्रशंसकों समेत बॉलीवुड सितारों ने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करनी शुरू कर दी थी। अब लता मंगेशकर की हेल्थ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। हॉस्पिटल के सूत्रो ने पीटीआई को उनकी सेहत से जुड़ी अपडेट बताते हुए बताया है कि अभी उनकी हालत हालत स्थिर बनी हुई है। अभी भी वह वेंटिलेटर पर हैं। आप की जानकारी लिए बात दें कि लता मंगेशकर को आज हॉस्पिटल में भर्ती हुए 4 दिन हो गए हैं।
बीते दिन लता मंगेशकर की भांजी रचना शाह ने कहा है कि लता मंगेशकर की हालत अब स्थिर है। वे पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। आप सभी लोगों का आशीर्वाद और दुआएं काम आईं। हम सभी चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द बेहतर हो जाएंगे और अपने घर जल्दी वापस आएं। हम सभी के साथ खड़े रहने और प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए सभी का शुक्रिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लता मंगेशकर को बीते सोमवार (11 नवंबर) को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट(आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। वह फेफड़ों में इन्फेक्शन और निमोनिया की शिकायत से परेशान थीं।