स्मृति ईरानी ने शेयर किया लता मंगेशकर के परिवार का मैसेज, कहा- ‘अफवाहें ना फैलाएं’

Jan 22, 2022 07:54 pm ISTPuneet Parashar टीम, लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर के प्रवक्ता ने बताया है कि वह अभी भी ICU में हैं। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। उनके करोड़ों फैंस लगातार...

स्मृति ईरानी ने शेयर किया लता मंगेशकर के परिवार का मैसेज, कहा- ‘अफवाहें ना फैलाएं’

दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर के प्रवक्ता ने बताया है कि वह अभी भी ICU में हैं। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। उनके करोड़ों फैंस लगातार उनकी सेहत की बेहतरी की दुआ कर रहे हैं। लता मंगेशकर की हेल्थ के लेकर लगातार अपडेट जारी किया जा रहा है। लता मंगेशकर के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा है कि डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है। साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट किया और किसी भी तरह के अफवाह फैलाने से मना किया।

स्मृति ईरानी ने लता मंगेशकर के डॉक्टर के बयान का एक नोट साझा किया। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘लता दीदी के परिवार की ओर से अनुरोध है कि अफवाहें ना फैलाएं। वह इलाज को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं और भगवान के आशीर्वाद से वह जल्द ठीक होकर घर लौटेंगी। किसी भी तरह के अटकलों से बचें और लता दीदी के जल्द ठीक होने को लेकर प्रार्थना जारी रखें।‘


शुक्रवार रात बयान जारी करते हुए लता मंगेशकर के प्रवक्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा, 'झूठी खबरों को हवा मत दीजिए। लता दीदी अभी ICU में हैं और Dr Pratit Samdani डॉक्टरों की अपनी टीम के साथ मिलकर उनका इलाज कर रहे हैं। लता दीदी के परिवार और डॉक्टरों को भी स्पेस की जरूरत है।'


बता दें कि लता मंगेशकर के परिवार की ओर से लगातार झूठी खबरें नहीं उड़ाने की अपील की जा रही है। पिछले हफ्ते भी जब लता मंगेशकर की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी तब उनके प्रवक्ता ने बयान जारी किया था कि फर्जी खबरें सर्कुलेट होते देखना बहुत डिस्टर्बिंग है। योग्य चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।'


प्रवक्ता ने फैंस से अपील की थी कि वो लता दीदी के लौट आने की दुआ करें। डॉ. सामदानी ने इस बारे में कहा कि लता मंगेशकर की सेहत में बहुत थोड़ा सुधार हुआ है। मालूम हो कि लता मंगेशकर हिंदी, मराठी, बंगाली और अन्य भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के सम्मान से नवाजा जा चुका है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।