Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan reveals he has not slept last 48 hours due to nervousness - Entertainment News India
Laal Singh Chaddha की रिलीज से पहले आमिर खान की उड़ी नींद, कहा- ‘48 घंटे से सोया नहीं’

Laal Singh Chaddha की रिलीज से पहले आमिर खान की उड़ी नींद, कहा- ‘48 घंटे से सोया नहीं’

संक्षेप:

जैसे-जैसे लाल सिंह चड्ढा की रिलीज की तारीख पास आती जा रही है आमिर खान और नर्वस होते जा रहे हैं। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो पिछले 48 घंटों से सो नहीं पाए हैं।

Aug 09, 2022 09:55 pm ISTShrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

‘लाल सिंह चड्ढा‘ (Laal Singh Chaddha) को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दो ग्रुप में बंटे नजर आ रहे हैं। एक वर्ग है जो फिल्म का बायकॉट करने के लिए कह रहा है तो दूसरी तरफ फैन्स आमिर खान (Aamir Khan) के सपोर्ट में इसे देखने की अपील कर रहे हैं। फिल्म कुछ हफ्तों से लगातार सुर्खियों में है। ओपनिंग डे कलेक्शन पर सभी की नजरें टिकी हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख पास आती जा रही है आमिर खान और नर्वस होते जा रहे हैं। आमिर इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो पिछले 48 घंटों से सो नहीं पाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘दिमाग में बहुत कुछ चल रहा’


आमिर ने कहा कि उन्हें अब ‘लाल सिंह चड्ढा‘ की रिलीज के बाद ही नींद आएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आमिर ने कहा, ‘मैं अभी बहुत नर्वस हूं। 48 घंटे बीत गए हैं मैं सो नहीं पाया हूं। मैं मजाक नहीं कर रहा, मैं सो ही नहीं पा रहा। मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा है इसलिए मैं किताबें पढ रहा हूं और ऑनलाइन शतरंज खेल रहा हूं। अब मैं 11 अगस्त के बाद ही सो पाऊंगा।‘ 

‘11 अगस्त के बाद शांति से सो पाएंगे’


जब आमिर से पूछा गया कि फिल्म की रिलीज के बाद वो क्या करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘11 के बाद आखिरकार मैं सो पाऊंगा। मुझे लगता है कि मैं और अद्वैत (निर्देशक) शांति से सो पाएंगे और जब हम जागेंगे दर्शक हमें बताएंगे कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं। जागेंगे और पता करेंगे।‘ 

फिल्म के मुख्य कलाकार


‘लाल सिंह चड्ढा‘ के कलाकार मंगलवार को दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में हैं। यह ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप‘ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी है और निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।