Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़kya jald shaadi karne wali hain farhan akhtar aur shibani dandekar

क्या जल्द शादी करने वाले हैं फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर काफी समय से अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों साथ में पार्टीज, इवेंट्स और हॉलीडे पर जाते रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।...

क्या जल्द शादी करने वाले हैं फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 12 Nov 2019 07:02 AM
हमें फॉलो करें

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर काफी समय से अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों साथ में पार्टीज, इवेंट्स और हॉलीडे पर जाते रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि फरहान और शिबानी अपने रिश्ते में एक स्टेप आगे बढ़ना चाहते हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 2020 में शादी करने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फरवरी-मार्च 2020 तक शादी कर सकते हैं। दोनों अब इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी की भी कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन फैन्स जरूर चाहते हैं कि दोनों जल्द से जल्द शादी कर लें। दोनों की जोड़ी को फैन्स भी बहुत पसंद करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

फरहान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तूफान की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फरहान 6 साल बाद मेहरा के साथ काम कर रहे हैं। पिछली बार दोनों ने दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' में साथ काम किया था। बता दें कि 'तूफान' में वह एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं।

इससे पहले फरहान की फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा उनके साथ थीं। हालांकि फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें