Photo: क्वारंटाइन में घर का काम कर रहे हैं कुणाल खेमू, बेटी के साथ मिलकर छीले मटर
लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। इस बीच उन्हें घर का सारा काम खुद ही करना पड़ रहा है। कई सितारे अभी तक खाना पकाते, सफाई और झाड़ू-पोछा करते नजर आ चुके हैं। इसकी...
लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। इस बीच उन्हें घर का सारा काम खुद ही करना पड़ रहा है। कई सितारे अभी तक खाना पकाते, सफाई और झाड़ू-पोछा करते नजर आ चुके हैं। इसकी जानकारी सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से दे रहे हैं। अब एक्टर कुणाल खेमू की एक तस्वीर में सामने आई है, जिसमें वह घर पर मटर छीलते नजर आ रहे हैं।
फोटो को सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में कुणाल बेटी इनाया के साथ जमीन पर बैठकर मटर छीलते हुए दिख रहे हैं। फोटो में पिता और बेटी की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। तस्वीर के कैप्शन में सोहा ने लिखा कि यह मटर का टाइम है।
कृष्णा श्रॉफ ने शेयर की बिकिनी फोटो, भाई टाइगर ने दिया रिएक्शन
इससे पहेल सोहा ने कुणाल का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह मस्ती में डांस करते नजर आए थे। सोहा ने वीडियो को पोस्ट करते मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, वजन कम कर रहे हो या फिर पागल हो रहे हो? इस वीडियो को बहुत पसंद किया गया था।





