Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़kumud mishra film Ram singh charli gets 8 plus rating on imdb

2020 में दर्शकों की पसंदीदा फिल्म बनी 'राम सिंह चार्ली', IMDB ने दी इतनी रेटिंग

देश में कोरोना के चलते सिनेमाघरों के बंद होने के बाद ओटीटी प्लैटफॉर्म्स दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट के पसंदीदा साधन बन गए हैं। कोरोना काल में अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज...

Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 15 Sep 2020 07:46 AM
हमें फॉलो करें

देश में कोरोना के चलते सिनेमाघरों के बंद होने के बाद ओटीटी प्लैटफॉर्म्स दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट के पसंदीदा साधन बन गए हैं। कोरोना काल में अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस बीच सोनी लिव पर आई 'राम सिंह चार्ली' 2020 में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर यूजर्स ने 10 में से 8.2 रेटिंग दी है। सोनी लिव पर यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज हुई थी।

'राम सिंह चार्ली' एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपने सर्कस को फिर से जिंदा करना करना चाहता है और वह इसके लिए अपनी जी-जान लगा देता है। महान एक्टर चार्ली चैपलिन से प्रेरित राम सिंह हर मुश्किल परिस्थिति में मुस्कुराने का हुनर रखता है। वह बिजनेस के लिए अपनी कला से बिलकुल भी समझौता नहीं करता। फिल्म में राम सिंह चार्ली का रोल कुमुद मिश्रा ने निभाया है, जिनके काम की जमकर तारीफ हो रही है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 90 दिन होने पर शेखर सुमन बोले- यह दुनिया उनके लायक नहीं थी

इस फिल्म की वरुण धवन, अर्जुन कपूर, आथिया शेट्टी, निधि अग्रवाल, शशांक खेतान जैसी इंडस्ट्री की हस्तियों ने प्रशंसा की। राम सिंह चार्ली का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार-विजेता निर्देशक नितिन कक्कड़ ने किया है। इसमें कुमुद मिश्रा के अलावा दिव्या दत्ता, आकाश खुराना और फारुख सीयर जैसे सितारों ने काम किया है।

'पिंकी है पैसे वालों की' गाने पर रिया चक्रवर्ती का डांस, वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो

बता दें कि इस साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्मों में सबसे अधिक रेटिंग सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को मिली है, जिसे दर्शकों ने 8.8 रेटिंग दी थी। इसमें सुशांत के अपोजिट संजना सांघी ने काम किया है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें