बिकिनी में पूल मस्ती करती हुई नजर आईं कृति सेनन, वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो को कृति ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें में वह यैलो बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं।...
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो को कृति ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें में वह यैलो बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कृति पूल में मस्ती करती बेहद सेक्सी लग रही हैं। कृति सेनन की इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कृति सेनन इन दिनों गोवा में अपने दोस्तों संग छुट्टियां मना रही हैं। इंस्टाग्राम पर कृति अपने एक के बाद एक सेक्सी फोटो वीडियो शेयर कर रही हैं। इससे पहले कृति सेनन ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था जिसमें वो जिम में पसीना बनाती नजर आईं।
हाल ही में कृति सेनन फिल्म लुका छिपी में कार्तिक आर्यन संग रोमांस करती दिखाई दी थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। कृति और कार्तिक की जोड़ी को भी फिल्मी पर्दे पर काफी पसंद किया गया। कृति सेनन इस साल अपनी कई फिल्मों की डेट्स को लेकर व्यस्त हैं। इसके बाद कृति फिल्म हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार संग नजर आएंगी।