Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़koffee with karan ajay kajol arrived at karan johar show

KoffeeWithKaran: गिले शिकवे भुलाकर एक साथ आए अजय-करण, होंगे कई बड़े खुलासे

करण जौहर का शो कॉफी विद करण में इस बार अजय देवगन और काजोल बतौर गेस्ट आने वाले हैं। करण जौहर ने दोनों के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, कॉफी विद टैलेंटेड हसबैंड-वाइफ अजय देवगन और...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Fri, 16 Nov 2018 11:08 AM
हमें फॉलो करें

करण जौहर का शो कॉफी विद करण में इस बार अजय देवगन और काजोल बतौर गेस्ट आने वाले हैं। करण जौहर ने दोनों के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, कॉफी विद टैलेंटेड हसबैंड-वाइफ अजय देवगन और काजोल।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

वहीं काजोल ने तीनों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ऑल इज वैल।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

अजय ने भी इस दौरान की तस्वीर और जिफ शेयर किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

बता दें कि कुछ समय पहले तक काजोल के साथ करण के मनमुटाव की कई खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो जब करण की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल और अजय की फिल्म शिवाय रिलीज हुई थी। तब करण को लेकर कमाल आर खान ने ये बात बोली थी कि करण ने उन्हें पैसे दिए हैं कि वो फिल्म को लेकर गलत रिव्यू दें। इसके बाद काजोल और करण के बीच भी दूरियां आ गई थी। ऐसी खबर आई थी कि दोनों ने दोस्ती तोड़ दी है।

खबरें तो ये भी आई थी कि करण ने कहा है कि वो अब कभी काजोल से दोस्ती नहीं करेंगे। लेकिन जब करण की लाइफ में उनके दोनों बच्चे यश और रूही आए फिर इन दोनों दोस्तों के बीच भी सब ठीक हो गया। वैसे ऐसा पहली बार होगा जब अजय और करण एक साथ नजर आएंगे। वहीं काजोल भी इससे पहले शाहरुख खान के साथ ही इस शो में आई हैं। पहली बार वो भी अजय के साथ इस शो में आई हैं।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें