Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़know about suniel shetty son ahan girlfriend tanya shroff - Entertainment News India

सुनील शेट्टी के बेटे अहान की गर्लफ्रेंड तान्या नहीं किसी एक्ट्रेस से कम, खूबसूरती के साथ बैंक बैलेंस भी है जबरदस्त

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड हैं तान्या श्रॉफ। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अहान और तान्या दोनों ने ही एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप एक्सेप्ट किया हुआ है।

Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 23 Sep 2022 04:48 PM
हमें फॉलो करें

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सुनील, तान्या को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। बता दें कि अहान और तान्या दोनों पहले साथ में स्कूल में पढ़ते थे। उस वक्त दोनों अच्छे दोस्त थे और फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2015 में अहान और तान्या, रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आए। इसके बाद अरमान जैन की शादी में दोनों ने बतौर कपल पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। तो चलिए बताते हैं आज आपको कि आखिर सुनील की गर्लफ्रेंड तान्या हैं कौन।

तान्या के पिता जयदेव श्रॉफ हैं। जयदेव, यूपीएल लिमिटिड के ग्लोबल सीईओ हैं। इनकी कम्पनी भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थायी कृषि प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन्स प्रदान करती है। जयदेव के पिता रजनीकांत श्रॉफ तो सबसे अमीर भारतीय की लिस्ट में 93 नंबर पर आए थे साल 2020 में। तान्या खुद फैशन डिजाइनर हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको उनके जबरदस्त फैशन की झलक दिखेगी।

अहान को करतीं सपोर्ट

बता दें कि तान्या, अहान को प्रोफेशनली पूरी सपोर्ट करती हैं। अहान की डेब्यू फिल्म तड़प की शूटिंग के दौरान वह उनके साथ समय बिताती थीं। उनकी मदद करती थीं। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज के दौरान तान्या ने अहान के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें सपोर्ट किया था। वह उनकी सबसे बड़ी चियरलीडर हैं।

शादी के लिए नहीं जल्दबाजी

कुछ दिनों पहले अहान और तान्या की शादी की खबरें खूब वायरल हुई थीं। हालांकि अहान ने इन खबरों को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि वह फिलहाल रिलेशनशिप के जिस फेज में हैं उसी में खुश हैं और अभी उन्हें शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है। वह फिलहाल अपने काम और फिल्मों पर फोकस करना चाहते हैं। 

अहान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ऐसी खबर थी कि उन्होंने नाडियाडवाला और ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ 3 फिल्मों की डील की है। उनकी अगली एक एक्शन फिल्म होगी।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें