Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Know about life of Ranveer Singh Grandmother and Bollywood actress Chand Burke

अपने जमाने की टॉप मोस्ट अभिनेत्री थीं रणवीर सिंह की दादी, जानें अभिनेत्री चांद बर्क के बारे में खास बातें

बॉलीवुड में अपनी जोरदार एनर्जी, मस्तमौला अंदाज के साथ ही रणवीर सिंह अपने शानदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद से लेकर अभी तक रणवीर सिंह ने...

अपने जमाने की टॉप मोस्ट अभिनेत्री थीं रणवीर सिंह की दादी, जानें अभिनेत्री चांद बर्क के बारे में खास बातें
Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईFri, 19 Feb 2021 05:41 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड में अपनी जोरदार एनर्जी, मस्तमौला अंदाज के साथ ही रणवीर सिंह अपने शानदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद से लेकर अभी तक रणवीर सिंह ने अलग अलग तरह की फिल्में की हैं और दर्शकों का दिल जीता है। चाहें 'पद्मावत' का खिलजी हो या फिर 'गली ब्वॉय' का मुराद, रणवीर ने हर बार कुछ अलग और शानदार ही किया है। हालांकि इस बात को काफी कम लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह का बॉलीवुड से पुराना नाता है और हम बात रणवीर सिंह की नहीं बल्कि उनकी दादी की करेंगे।

कौन हैं रणवीर सिंह की दादी
वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह को अभिनय का हुनर विरासत में मिला है। दरअसल रणवीर की दादी का नाम था चांद बर्क है, जो अपने जमाने की टॉप मोस्ट अभिनेत्री थीं। अभिनेत्री चांद बर्क का जन्म 2 फरवरी 1932 को पाकिस्तान के झूमरा में हुआ था। चांद बर्क के कुल 12 भाई- बहन थे और चांद अपने सभी भाई बहनों में सबसे छोटी थीं। चांद बचपन से ही सबसे आगे रहती थीं, फिर चाहें बात घर के कामकाज की हो या फिर कला की।

चांद बर्क का सिनेमाई सफर
चांद बर्क का फिल्मी सफर 1946 में पंजाबी फिल्मों से शुरू हुआ था। अपने दिलकश डांस की वजह से चांद बर्क को 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' भी कहा जाता था। पंजाबी सिनेमा में चांद बर्क ने अपना एक बड़ा मुकाम बना लिया था और फिर उन्होंने किया बॉलीवुड डेब्यू। चांद बर्क को पंजाबी सिनेमा से बॉलीवुड में लाने का श्रेय जाता है राजकपूर को। चांद ने राज कपूर की फिल्म 'बूट पॉलिश' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था।

चांद बर्क और राज कपूर की पहली मुलाकात
पहली मुलाकात में ही चांद बर्क की बेबाकी राज कपूर को काफी भा गई थी। चांद बर्क जब पहली बार राज कपूर से मिलीं तो राज कपूर ने उनसे उनके परिवार के बारे में पूछा। राज कपूर के सवाल पर चांद ने बताया कि वो लोग 12 भाई बहन हैं और वो सबसे छोटी हैं। चांद के इस जवाब के बाद राजकपूर ने पूछा कि आपके पिता क्या करते हैं? इस सवाल के जवाब में चांद ने अपने अंदाज में बेबाकी से कहा, 'बस यही करते हैं। अपने ढेर सारे बच्चों की परवरिश और क्या?' चांद बर्क का ये जवाब राज कपूर को भा गया और उन्होंने फौरन उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया। 

'बूट पॉलिश' से किया बॉलीवुड डेब्यू
चांद बर्क की पहली बॉलीवुड फिल्म 1954 में रिलीज हुई फिल्म 'बूट पॉलिश' थी। फिल्म 'बूट पॉलिश' में उनका किरदार भी उनके असल रूप की तरह ही बिल्कुल बिंदास और बेबाक औरत का था जिसकी जुबान कैंची की तरह चलती थी।

बिजनेसमैन से की चांद बर्क ने शादी
चांद बर्क की आर्किटेक्ट और बिसनेसमैन सुंदर सिंह भवनानी से शादी हुई थी। चांद ने शादी के बाद दो बच्चों (बेटी टोनिया और बेटा जगजीत सिंह) को भी जन्म दिया। चांद बर्क चाहती थीं कि उनका बेटा जगजीत एक अभिनेता बने लेकिन जगजीत ने बिजनेस की राह को पकड़ा। लेकिन जगजीत के बेटे रणवीर सिंह ने अपनी दादी की इस इच्छा को पूरा किया और अभिनय की दुनिया में कदम रखा। रणवीर सिंह की गिनती आज बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेताओं में होती है। बता दें कि रणवीर की दादी और अभिनेत्री चांद बर्क हमेशा कहा करती थीं, 'जो हमारे पास नहीं है वो ख्वाब है और जो हमारे पास है वो लाजवाब है।' 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें