Khesari Lal Yadav ने शेयर किया नए गाने का पोस्टर, यूजर ने किया ऐसा कमेंट
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अब किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं। उनके गाए हुए गाने अब पूरी दुनिया में भी ट्रेंड करते हैं। यूट्यूब पर कई बार उनके...
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अब किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं। उनके गाए हुए गाने अब पूरी दुनिया में भी ट्रेंड करते हैं। यूट्यूब पर कई बार उनके वीडियो ट्रेंडिग में आ चुके हैं।
हाल ही में खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक नए गाने का पोस्टर शेयर किया। यह गाने का पोस्टर खेसारी लाल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया। इसपर उनके फैंस के तरह तरह के कमेंट्स आए। वहीं, एक ऐसा कमेंट आया जिसमें उनके कहा गया कि कुछ ढंग का भी सॉन्ग गा लिया करो।
खेसारी लाल यादव के बारे में कहा जाता है कि वे शूटिंग से समय निकाल ज्यादा से ज्यादा समय वर्कआउट को देते हैं। हिंदी रश की रिपोर्ट के मुताबिक खेसारी लाल यादव ने ये भी तय कर लिया है कि उन्हें सलमान खान की राह पर चलना है। वे समाज कल्याण प्लान के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं।
वहीं, हाल ही में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का सपना चौधरी के साथ एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों खेसारी के पॉपुलर गाना 'ठीक है' पर डांस कर रहे थे।