Video: 'दबंग सरकार' का नया टीजर रिलीज, मस्कुलर शेप में नजर आए भोजपुरिया सलमान खान खेसारी लाल, देखें Pics
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का मस्कुलर शेप का नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म 'दंबग सरकार' का है जिसमें भोजपुरिया सलमान खान कहे जाने वाले...
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का मस्कुलर शेप का नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म 'दंबग सरकार' का है जिसमें भोजपुरिया सलमान खान कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने अपनी बॉडी को शेपअप किया है। सलमान की तरह खेसारी भी 'दबंग सरकार' में पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर आउट हुआ है, जिसमें खेसारीलाल मस्कुलर बॉडी में नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो 'दबंग सरकार' के डायरेक्टर योगेश मिश्रा के आग्रह पर खेसारीलाल ने इस फिल्म के लिए वेट गेन भी किया है, ताकि वो किरदार के साथ मैच कर सकें। इस फिल्म के टीजर को काफी पंसद किया जा रहा है।
भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरिया सितारे भी दर्शकों की मांग पर खरा उतरने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। दर्शकों की मांग पर खेसारी लाल यादव ने अपने बॉडी को मस्कुलर शेप में लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
'काला' का ट्रेलर रिलीज, देखें सुपरस्टार रजनीकांत का धमाकेदार अंदाज
बता दें कि खेसारी लाल यादव गानों और फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्त फैनफॉलोइंग रखते हैं। खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म 'दबंग सरकार' के पहले लुक के बाद अब इस फिल्म का नया टीजर सामने आया है। इस टीजर में खेसारीलाल जबरदस्त एक्सरसाइज करते और बॉडी बनाते नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव। आम्रपाली दूबे के सॉन्गस और फिल्में हमेशा ही सोशल मीडिया पर वायरल होते है। भोजपुरी सिनेमा जगत की इस बदलाब का सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।