Khatron Ke Khiladi 11: स्टंट करने से पहले ही कंटेस्टेंट ने किया अबॉर्ट, हुईं बाहर
‘खतरों के खिलाड़ी 11’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रविवार प्रसारित एपिसोड में उन कंटेस्टेंट के बीच स्टंट किया गया जिन्हें फियर फंदा मिला था। अनुष्का सेन, वरुण सूद, महक चहल, अभिनव...
‘खतरों के खिलाड़ी 11’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रविवार प्रसारित एपिसोड में उन कंटेस्टेंट के बीच स्टंट किया गया जिन्हें फियर फंदा मिला था। अनुष्का सेन, वरुण सूद, महक चहल, अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली और श्वेता तिवारी के पास इस हफ्ते फियर फंदा था।
अनुष्का ने किया अबॉर्ट
वरुण सूद, अनुष्का सेन और निक्की तंबोली को वॉटर स्टंट करना था। टास्क के दौरान वरुण घायल हो जाते हैं ऐसे में उनकी जगह विशाल इस टास्क को पूरा करते हैं। निक्की तंबोली भी टास्क को पूरा करती हैं जबकि अनुष्का सेन ने अबॉर्ट कर दिया। इस वजह से अनुष्का एलिमिनेशन टास्क में पहुंच जाती हैं।
महक के साथ मुकाबला
दूसरे स्टंट में श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला और महक चहल के बीच मुकाबला हुआ। इस टास्क को श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला कर लेते हैं जबकि महक दोनों से पीछे रहती हैं जिस वजह से उन्हें एलिमिनेशन राउंड में भेज दिया जाता है।
तीसरी कंटेस्टेंट बाहर
एलिमिनेशन टास्क में बर्ड स्टंट अनुष्का सेन पूरा कर लेती हैं जबकि महक चहल फोबिया की वजह से अबॉर्ट कर देती हैं। रोहित शेट्टी उन्हें लगातार स्टंट करने के लिए प्रेरित करते हैं लेकिन वह मना कर देती हैं। इस तरह महक शो से बाहर हो गई हैं।
इससे पहले ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से सौरभ जैन और आस्था जैन बाहर हो चुके हैं। इस तरह शो से बाहर होने वालीं महक चहल तीसरी कंटेस्टेंट हैं।