Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़kbc 12 priyanka bagdi quit show on 3 lakh 20 thousand rupees question do you know answer

KBC 12: प्रियंका बागडी ने 3 लाख 20 हजार रुपये के सवाल पर क्विट किया शो, यह था प्रश्न

कौन बनेगा करोड़पति के मंगलवार के एपिसोड में प्रियंका बागडी हॉट सीट पर बैठीं। प्रियंका बहुत अच्छा खेल रही थीं। वह हर सवाल का जवाब बहुत समझदारी दे रही थीं। लेकिन 10वें सवाल पर उलझ गई जो कि 3 लाख 20...

Kamta Prasad हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 19 Jan 2021 09:52 PM
हमें फॉलो करें

कौन बनेगा करोड़पति के मंगलवार के एपिसोड में प्रियंका बागडी हॉट सीट पर बैठीं। प्रियंका बहुत अच्छा खेल रही थीं। वह हर सवाल का जवाब बहुत समझदारी दे रही थीं। लेकिन 10वें सवाल पर उलझ गई जो कि 3 लाख 20 हजार रुपये का था। ऐसे में प्रियंका ने शो क्विट करने का फैसला किया। उनके पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं बची थी। हालांकि, वह 1 लाख 60 हजार रुपये लेकर घर गईं। 

यह था प्रश्न
मालवा साम्राज्य की शासिका रानी अहिल्याबाई ने अपनी राजधानी इंदौर से कहां स्थानांतरित की थी? 

A. ओरछा
B. महेश्वर
C. माण्डू
D. देवास

सही जवाब- महेश्वर

शो छोड़ने से पहले प्रियंका से अमिताभ बच्चन सवाल का जवाब पूछा। प्रियंका ने कहा माण्डू जो कि गलत जवाब था। अमिताभ बच्चन ने बताया कि अगर अब माण्डू जवाब देती तो आप हार जाती, सही जवाब है B महेश्वर। प्रियंका ने शो में बताया कि उनका एक यूट्यूब चैनल है। जिसमें वह वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें