Hindi NewsEntertainment Newskbc 12 lakh question expert also cannot answer

KBC: 12 लाख का वो सवाल जिसका एक्सपर्ट भी नहीं दे पाए सही जवाब

कौन बनेगा करोड़पति को काफी पसंद किया जा रहा है। शो की टीआरपी भी बढ़िया जा रही है। अब हाल ही में शो में ऐसा सवाल पूछा गया कि एक्सपर्ट भी इसका सही जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने कंटेस्टेंट को गलत जवाब दे...

KBC: 12 लाख का वो सवाल जिसका एक्सपर्ट भी नहीं दे पाए सही जवाब
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 21 Oct 2019 05:28 PM
हमें फॉलो करें

कौन बनेगा करोड़पति को काफी पसंद किया जा रहा है। शो की टीआरपी भी बढ़िया जा रही है। अब हाल ही में शो में ऐसा सवाल पूछा गया कि एक्सपर्ट भी इसका सही जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने कंटेस्टेंट को गलत जवाब दे दिया। दरअसल, शुक्रवार के एपिसोड में छत्तीसगढ़ से आए जालिम साई हॉट सीट पर बैठे। जालिम ने सात सवालों का सही जवाब दिया, लेकिन जैसे ही जालिम आठवे सवाल पर पहुंचे तो वो कंफ्यूज हो गए। उन्हें इसका जवाब नहीं पता था और उन्होंने उसके लिए पहले फ्लिप द क्वेशन लाइफ लाइन चुनी।  लेकिन बचे दोनों ऑपशन्स में भी जब जालिम फंस गए तो उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफ लाइन चुनी। लेकिन एक्सपर्ट को भी इस सवाल का सही जवाब नहीं पता था।

जब एक्सपर्ट को इस सवाल का सही जवाब समझ नहीं आया तो उन्होंने जालिम को शो क्विट करने की सलाह दी। इसके बाद जालिम ने एक्सपर्ट की राय मानते हुए शो को छोड़ दिया और 6 लाख 40 हजार जीतकर घर गए।

 

जानें क्या था वो सवाल....

जिस सवाल का जवाब एक्सपर्ट भी नहीं दे पाए वो सवाल ये था कि सबसे ज्यादा गाने लिखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किस गीतकार के नाम है?

इसके ऑपशन्स थे-

A- गुलजार

B- जावेद अख्तर

C- समीर 

D- अंजान

इस सवाल का सही जवाब था सीमर।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें