KBC 12: जतिन खत्री ने 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल पर छोड़ा शो, यह था प्रश्न
कौन बनेगा करोड़पति शो के गुरुवार के एपिसोड में जतिन खत्री हॉट सीट पर बैठे। बुधवार के एपिसोड में वह 10 हजार रुपये जीत चुके थे। गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत 20 हजार रुपये के सवाल से शुरू हुई। इसके बाद...
कौन बनेगा करोड़पति शो के गुरुवार के एपिसोड में जतिन खत्री हॉट सीट पर बैठे। बुधवार के एपिसोड में वह 10 हजार रुपये जीत चुके थे। गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत 20 हजार रुपये के सवाल से शुरू हुई। इसके बाद जतिन होशियारी से हर सवाल का जवाब देते गए लेकिन वह 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल पर उलझ गए और उन्होंने शो क्विट करने का फैसला किया।
यह था 12 लाख 50 हजार रुपये का सवाल
सवाल- सैयदा अनवरा ताईमूर जिनका 2020 में निधन हुआ है, वह किस राज्य की पहली मुख्यमंत्री थीं?
A. ओडिशा
B. असम
C. त्रिपुरा
D. सिक्किम
जवाब- असम
बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट नाजिया नसीम बनी हैं। नाजिया ने बुधवार को एक करोड़ रुपये जीता था। हालांकि, नाजिया 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और उन्होंने शो क्विट कर दिया।
यह था एक करोड़ रुपये का सवाल
सवाल- इनमें से किस अभिनेत्री ने कभी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है?
A. दीपिका चिखलिया
B. रूपा गांगुली
C. नीना गुप्ता
D. किरन खेर
जवाब- रूपा गांगुली