टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन को तीसरी करोड़पति बन गई हैं अनूपा दास। 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर अनूपा बनीं करोड़पति। जानें क्या था वो सवाल जिसका जवाब देकर अनूपा बनीं करोड़पति।
18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में उनकी बहादुरी के लिए किन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था?
A. मेजर धन सिंह थापा
B. लेफ्टनंट कर्नल अर्देशिर तारापोर
C. सुबेदार जोगिन्दर सिंह
D. मेजर शैतान सिंह
इस सवाल का सही जवाब- मेजर शैतान सिंह था।
अनूपा ने 50-50 लाइफलाइन के मदद से इस सवाल का सही जवाब दिया।
करोड़पति बनने के बाद अनूपा दास भावुक हो जाती हैं। वह कहती हैं कि उनकी मां को तीसरी स्टेज का कैंसर है। अनूपा की बात सुनकर बिग बी भी इमोशनल हो जाते हैं। बता दें कि अनूपा से पहले नाजिया नसीम और आईपीेस ऑफिसर मोहिता शर्मा करोड़पति बन चुकी हैं।