KBC 12: अनिल कुमार ने किया 12 लाख 50 हजार के प्रश्न पर खेल क्विट, यह था सवाल
टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में सोमवार के एपिसोड में बिहार से अनिल कुमार पहले हॉट सीट पर पहुंचने वाले कंटेस्टेंट बने। अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे सवाल का सबसे तेज जवाब देकर अनिल कुमार ने...
टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में सोमवार के एपिसोड में बिहार से अनिल कुमार पहले हॉट सीट पर पहुंचने वाले कंटेस्टेंट बने। अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे सवाल का सबसे तेज जवाब देकर अनिल कुमार ने अपनी जगह बनाई। खेल के शुरुआत में अनिल का एक वीडियो दिखाया गया। इसमें उन्होंने बताया कि 22 साल की उम्र में शादी और फिर बच्चा होने के बाद उनके कंधों पर काफी जिम्मेदारी आ गई। कर्ज अभी तक नहीं चुका पाए हैं।
अनिल कुमार ने 12 लाख 50 हजार के सवाल पर क्विट करने का निर्णय लिया। वह घर छह लाख 40 हजार रुपये जीतकर गए हैं।
यह था सवाल
किस एथलीट ने ओलंपिक मैराथन में दो स्वर्ण पदक जीते थे- एक नंगे पैर और दूसरा जूते पहनकर?
A- मामो वोल्डे
B- कार्लोस लोपेज
C- अबेबे विकिला
D- जुआन कार्लोस जाबाला
इस सवाल का सही जवाब अबेबे विकिला था। बता दें कि अनिल कुमार की लव मैरिज हुई है। वह जीती हुई धनराशि से पत्नी के लिए गहने खरीदना चाहते हैं और कर्ज उतारना चाहते हैं।