KBC 12: अमिताभ बच्चन ने शो में की कपिल शर्मा की तारीफ, जानें क्या कहा
कौन बनेगा करोड़पति के मंगलवार एपिसोड में ओशिन जौहरी हॉट सीट पर बैठीं। शो में ओशिन से फिल्मों को लेकर कई सवाल पूछे। ओशिन जो फिल्में नहीं देखतीं, वह फिर भी सवालों के सही जवाब देती हैं। बिग बी, ओशिन से...

कौन बनेगा करोड़पति के मंगलवार एपिसोड में ओशिन जौहरी हॉट सीट पर बैठीं। शो में ओशिन से फिल्मों को लेकर कई सवाल पूछे। ओशिन जो फिल्में नहीं देखतीं, वह फिर भी सवालों के सही जवाब देती हैं। बिग बी, ओशिन से कहते हैं कि वह फिल्में नहीं देखतीं तो कैसे वह इन सवालों के सही जवाब दे रही हैं।
ओशिन कहती हैं, सर फिल्में ज्यादा नहीं देखती, लेकिन टीवी पर प्रोमो देखकर जानकारी मिल जाती हैं। हां मैं कपिल शर्मा शो जरूर देखती हूं। इसके बाद बिग बी कहते हैं, अच्छा...हंस हंसकर लोटपोट हो जाती होंगी। बहुत गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर है।
इस दौरान ओशीन से अनुष्का शर्मा को लेकर भी सवाल किया गया। क्या आप जानते हैं इस सवाल का सही जवाब?
सवाल था- साल 2020 की वेब सीरीज पाताल लोक का सह-निर्माण किस एक्ट्रेस ने किया है?
A. अनुष्का शर्मा
B. दीपिका पादुकोण
C. प्रियंका चोपड़ा
D. दीया मिर्जा
इसका सही जवाब था- अनुष्का शर्मा
ओशीन ने सही जवाब दिया था। ओशीन 25 लाख रुपये जीतकर गईं। 50 लाख के सवाल का उन्हें जवाब नहीं पता था जिसके बाद उन्होंने शो क्विट करने का फैसला लिया।