कौन बनेगा करोड़पति के मंगलवार के एपिसोड में ओशीन जौहरी हॉट सीट पर आईं। ओशीन ने बहुत ही शानदार तरीके से गेम खेला। इस दौरान ओशीन से अनुष्का शर्मा को लेकर भी सवाल किया गया। क्या आप जानते हैं इस सवाल का सही जवाब?
सवाल था- साल 2020 की वेब सीरीज पाताल लोक का सह-निर्माण किस एक्ट्रेस ने किया है?
A. अनुष्का शर्मा
B. दीपिका पादुकोण
C. प्रियंका चोपड़ा
D. दीया मिर्जा
इसका सही जवाब था- अनुष्का शर्मा
ओशीन ने सही जवाब दिया था। ओशीन 25 लाख रुपये जीतकर गईं। 50 लाख के सवाल का उन्हें जवाब नहीं पता था जिसके बाद उन्होंने शो क्विट करने का फैसला लिया। यह था 50 लाख का सवाल-
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार पृथ्वी पर सबसे बड़ी सजीव वस्तु क्या है?
इसका जवाब था- हनी मशरूम