KBC 13 को मिला दूसरा करोड़पति, क्या अमिताभ बच्चन के 7 करोड़ वाले सवाल का दे पाएगा जवाब?
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो कौन बनेगा करोड़पति 13 (kaun banega crorepati 13) को हिमानी बुंदेला के रूप में पहली करोड़पति मिल चुकी है। लगता है जल्द ही सीजन को दूसरा...
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो कौन बनेगा करोड़पति 13 (kaun banega crorepati 13) को हिमानी बुंदेला के रूप में पहली करोड़पति मिल चुकी है। लगता है जल्द ही सीजन को दूसरा करोड़पित भी मिलने वाला है। इसका खुलासा शो के नये प्रोमो से हुआ है। हालांकि मेकर्स ने कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन वीडियो में लग रहा है कि कंटेस्टेंट एक करोड़ जीत गया और अब वह 7 करोड़ के खेलने के लिए तैयार है।
शो को मिला दूसरा करोड़पति
मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किया है उसमें आप देख सकते हैं कि हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट से अमिताभ 1 करोड़ सवाल पूछते हैं, जिसका वह जवाब सही देता है। हालांकि वह अपने जवाब से श्योर नहीं है कि गलत या सही, लेकिन जब अमिताभ एक करोड़ के सही जवाब की घोषणा करते हैं तो कंटेस्टेंट खुशी से उछल पड़ता है। इस तरह इ सीजन का दूसरा करोड़पति विनर मिल गया है।
#KBC13 ke manch par phir ek baar aane wala hai woh pal, jab koi contestant khelega ₹7 crore ka sawaal, par kya sahi uttar dekar woh jeetenge ₹7 crore? Jaanne ke liye dekhiye #KaunBanegaCrorepati, Mon-Fri, raat 9 baje, sirf Sony par.#SawaalJoBhiHoJawaabAapHiHo @SrBachchan pic.twitter.com/1ABbJTdBGE
— sonytv (@SonyTV) October 16, 2021
कंटेस्टेंट अब 7 करोड़ के जैकपॉट का दे पाएगा जवाब
1 करोड़ के सवाल के बाद अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट 7 करोड़ के लिए सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि यह कंटेस्टेंट 7 करोड़ का जैकपॉट जीत पाएगा कि नहीं। इस एपिसोड को प्रसारण 20 और 21 अक्टूबर को जाएगा।