Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Kaun Banega Crorepati 12 fashion designer from Delhi Nisha Ram Quit Show on This Question Can you know the answer

KBC 12: 12 लाख 50 हजार के सवाल पर निशा राम ने छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं प्रश्न का सही जवाब

कौन बनेगा करोड़पति 12 के आज यानी 20 नवंबर 2020 (शुक्रवार) के एपिसोड की शुरुआत निशा राम के साथ हुई। निशा ने बेहद समझदारी के साथ एक के बाद एक सवालों का सही जवाब दिया। दिल्ली की रहने वालीं निशा पेशे से...

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 20 Nov 2020 09:43 PM
हमें फॉलो करें

कौन बनेगा करोड़पति 12 के आज यानी 20 नवंबर 2020 (शुक्रवार) के एपिसोड की शुरुआत निशा राम के साथ हुई। निशा ने बेहद समझदारी के साथ एक के बाद एक सवालों का सही जवाब दिया। दिल्ली की रहने वालीं निशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और अमिताभ बच्चन ने भी उनके हुनर की तारीफ की। शर्मीला ने 6 लाख 40 हजार रुपये जीते। इसके बाद उनसे 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल पूछा गया। हालांकि इस सवाल में निशा उलझ गईं और सही जवाब की जानकारी न होने के कारण उन्होंने शो क्विट करने का फैसला लिया। क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?

12 लाख 50 हजार रुपए के लिए ये था सवाल-

1923 में मोतिलाल नेहरू और सी आर दास द्वारा गठित पार्टी का नाम क्या था?

1. गदर पार्टी

2. इंडियन नेशनल पार्टी

3. स्वराज पार्टी

4. स्वतंत्र श्रमिक पार्टी

इस सवाल का सही जवाब है- स्वराज पार्टी

निशा ने शो में कहा कि वह शो से जीती गई धनराशि का इस्तेमाल अपने बिजनेस में लगाएंगी। ताकि वह कोरोना काल में कारीगरों के लिए कुछ कर सकें और लोगों को रोजगार दे सकें। निशा के इस फैसले की तारीफ करते हुए अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान कहा कि वह यह खेल अपने कारीगरों के लिए खेली हैं।


 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें