करवा चौथ 2018: पति की लंबी उम्र के लिए ये एक्ट्रेसेस रखेंगी अपना पहला व्रत!
27 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इसके लिए महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का पहला करवा चौथ होगा। तो...
27 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इसके लिए महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का पहला करवा चौथ होगा। तो चलिए जानते हैं इस बार किस-किस एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ होगा।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड और खेल जगत के 2 बड़े सेलेब्स अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। दोनों की शादी की खबर सुनकर सभी चौंक गए थे क्योंकि ये बात उन्होंने सबसे छिपाकर रखी थी। तो इस बार अनुष्का का ये पहला करवा चौथ है।
सोनम कपूर
सोनम कपूर और आनंद अहुजा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी में से एक है। दोनों ने इसी साल 8 मई को शादी की थी। दोनों के परिवार वालों ने शादी से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर शादी की अनाउंसमेंट की थी। तो बॉलीवुड की फैशन आइकॉन का भी ये पहला करवा चौथ होगा।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने भी सोनम की शादी के कुछ दिनों बाद ही शादी कर ली थी। दोनों की शादी से भी फैन्स हैरान हुए थे क्योंकि दोनों के रिलेशन की खबरें तो आती थीं, लेकिन दोनों ने कभी ऑफिशयली अपना रिलेशन एक्सेप्ट नहीं किया था। नेहा धूपिया का भी ये पहला करवा चौथ होगा।
भारती सिंह
भारती सिंह ने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बचिया से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। तो भारती सिंह का भी ये पहला करवा चौथ है।
युविका चौधरी
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की शादी इसी महीने हुई है। प्रिंस और युविका दोनों ने ही अपनी शादी खूब एंजॉय की थी। अब शादी के बाद युविका का ये पहला करवा चौथ होगा।