Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Karva Chauth 2020: Celebrate your Karva Chauth festival with these Bhojpuri songs watch videos

Karva Chauth 2020: इन भोजपुरी गानों से साथ अपने करवा चौथ त्योहार को बनाएं स्पेशल, देखें VIDEOS

करवा चौथ एक ऐसा पर्व है, जिसका सुहागन महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस दिन वह पूरे दिन उपवास रखकर पति की लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगती हैं। इस खास मौके पर करवा चौथ पर बने भोजपुरी गानों को खूब...

Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 3 Nov 2020 08:57 PM
हमें फॉलो करें

करवा चौथ एक ऐसा पर्व है, जिसका सुहागन महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस दिन वह पूरे दिन उपवास रखकर पति की लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगती हैं। इस खास मौके पर करवा चौथ पर बने भोजपुरी गानों को खूब सुना जाता है। देखें वीडियो...

माई करवा चौथ मनाऊं 
भोजपुरी सिंगर खूशबू उत्तम का वीडियो सॉन्ग 'माई करवा चौथ मनाऊं' यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने को डाक्टर रंजू सिन्हा ने लिखा है जबकि म्यूजिक संगीत चंदन सिंह ने दिया है।

सात जनम के साथ जुड़ल बा
भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'सात जनम के साथ जुड़ल बा' गाना हाल ही में रिलीज है जिसे यूट्यूब पर बार- बार देखा जा रहा है। इस गाने को किरण सिंह ने गाया है और इसे राहुल मतलबी ने लिखा है।

करवाचौथ के करिले त्योहार
करवा चौथ के मौके पर भोजपुरी गाना करवा चौथ के करिले त्योहार को खूब सुना जाता है। इस गाने को ममता राउत ने गाया है और इसका संगीत दामोदर राव ने दिया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म त्रिशूल का है।

चांद नजर तुम आ जाओ
भोजपुरी गाना चांद नजर तुम आ जाओ को करवा चौथ के मौके पर बहुत पसंद किया जाता है। इस गाने को साक्षी राज ने गाया है और इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है जो सुनने में कानों को सुकून देता है।

रखिया सेनुरवा का लाज
भोजपुरी सिंगर कल्पना की आवाज से सजा गाना 'रखिया सेनुरवा का लाज' करवा चौथ पर बना है। वीडियो में मोनालिसा और आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। इस गाने को पामेला जैन ने भी अपनी आवाज दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें