Hindi NewsEntertainment Newskarva chauth 2019 from deepika padukone to priyanka chopra these bollywood actress will take first karva chauth fast

करवा चौथ 2019: दीपिका से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, ये एक्ट्रेसेस रखेंगी अपना पहला करवा चौथ व्रत

करवा चौथ का बेहद खास होता है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नी करवा चौथ का उपवास रखती है। करवा चौथ के त्यौहार को बॉलीवुड हसीनाएं भी बड़े ही धूम धाम से मनाती हैं। आम लोगों की जिंदगी में पहला...

करवा चौथ 2019: दीपिका से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, ये एक्ट्रेसेस रखेंगी अपना पहला करवा चौथ व्रत
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 17 Oct 2019 02:24 PM
हमें फॉलो करें

करवा चौथ का बेहद खास होता है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नी करवा चौथ का उपवास रखती है। करवा चौथ के त्यौहार को बॉलीवुड हसीनाएं भी बड़े ही धूम धाम से मनाती हैं। आम लोगों की जिंदगी में पहला करवाचौथ जितना खास होता है, उतना ही बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के लिए भी ये त्योहार महत्वपूर्ण है। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल पहली बार अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का ये पहला करवा चौथ होगा। दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर को 2 रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों की शादी 2018 की सबसे चर्चित शादी में से एक थी। वैसे दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी में से एक मानी जाती है। रणवीर, दीपिका की बहुत केयर करते हैं और हो सकता है कि रणवीर भी दीपिका के लिए करवा चौथ का व्रत रखें।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। निक और प्रियंका की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। वैसे तो निक इंडियन नहीं हैं, लेकिन हो सकता है कि हमारी देसी गर्ल अपना पहला करवा चौथ व्रत रखें।

गिन्नी चतरथ

कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी भी 2019 दिसंबर में हुई थी। तो इस साल गिन्नी का भी पहला करवा चौथ है। वैसे बता दें कि कपिल की वाइफ गिन्नी प्रेग्नेंट हैं।

नुसरत जहां

एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने इसी साल जून में निखिल जैन शादी की थी। नुसरत ने शादी के बाद हर हिन्दु रिवाज को सेलिब्रेट किया है तो इस बार शादी के बाद ये उनका पहला करवा चौथ है।

पूजा बत्रा

एक्ट्रेस पूजा बत्रा और नवाब शाह ने जुलाई में परिवार और करीब दोस्तों के बीच शादी की। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर कर शादी की अनाउंसमेंट की थी। पूजा का ये पहला करवा चौथ है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें