Kartik Aaryan की भूल भुलैया 2 ने आलिया भट्ट की गंगूबाई को पछाड़ा, द कश्मीर फाइल्स के करीब
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Week 1: फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बना रही है। मूवी आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी को पीछे छोड़ चुकी है। जानें कलेक्शन।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) की रिलीज को एक हफ्ता हो चुका है। हर दिन के साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ने की ओर है। फिल्म 2022 में रिलीज हुई फिल्मों में टॉप 3 पर है। भूल भुलैया 2 फर्स्ट वीक में आलिया भट्ट की गंगूबाई के कलेक्शन से आगे निकल चुकी है। वहीं द कश्मीर फाइल्स से पीछे है। वहीं साउथ डबिंग आरआरआर और केजीएफ 2 फर्स्ट वीक में इन फिल्मों से कहीं आगे हैं। भूल भुलैया 2 का डोमैस्टिक टोटल कलेक्शन अब तक 92 करोड़ पहुंच चुका है।
2022 की टॉप 2 में शामिल
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 इस वक्त दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। फिल्म का पहला हफ्ता पूरा हो चुका है और सक्सेसफुल रहा। अब तक कुल 92 करोड़ की कमाई कर चुकी है और जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी। पहले हफ्ते की कमाई के मामले मे फिल्म का नाम 2022 की टॉप 3 फिल्मों में दूसरे नंबर पर है। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 ने आलिया भट्ट की गंगूबाई को पीछे छोड़ दिया है। गंगूबाई ने पहले हफ्ते में 68.93 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स से थोड़ी पीछे है। द कश्मीर फाइल्स ने एक हफ्ते में 97.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सेकेंड सैटर्डे तक 100 करोड़ होगी पार
ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के पहले वीक के कलेक्शंस शेयर करते हुए लिखा है, भूल भुलैया 2 पहले वीक में एक्स्ट्राऑर्डनरी रही। मास सर्किट पर इसका कमाल का होल्ड रहा। तरण आदर्श ने लिखा है कि इस वीक भले ही कई नई फिल्में रिलीज हो रही हों... फिल्म अगले सेकेंड सैटर्डे तक 100 करोड़ का मार्क क्रॉस कर लेगी। ये भी देखें: Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन-राजपाल यादव ने कैमरे के पीछे की खूब मस्ती, सामने आया मजेदार वीडियो