Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़kareenas son taimur ali khan's first visit at pataudi house

छोटे नवाब: पहली बार पटौदी हाउस पहुंचा करीना का बेटा,लेकिन मायूस हुए...

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान रविवार को पहली बार अपनी

हमारे संवाददाता नई दिल्लीMon, 4 Sep 2017 08:26 PM
हमें फॉलो करें

पहली बार पटौदी हाउस पहुंचा करीना का बेटा तैमूर

1 / 2

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान रविवार को पहली बार अपनी दादी के साथ पटौदी हाउस (हरियाणा) पहुंचे। तैमूर के कस्बे में आने की सूचना थोड़ी देर में पूरे शहर में फैल गई। तैमूर अली खान को लेकर दादी शर्मिला टेगौर दोपहर 12 बजे पटौदी पहुंची। पोते के साथ वो करीब साढ़े तीन घंटे तक इब्राहिम पैलेस में रुकीं। तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग पैलेस पर टकटकी लगाए रहे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। 

WHAT: बॉबी डार्लिंग ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस तो पति ने किए ऐसे शॉकिंग खुलासे

किसी को नहीं थी अंदर आने की परमिशन...
पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस के पास में रहने वाले लोगों ने तैमूर के आने पर खुशी जाहिर की लेकिन तैमूर को नहीं देख पाने पर वे मायूस हो गए। दरअसल, पैलेस में किसी को अंदर जाने की परमिशन नहीं होने से उन्हें छोटे नवाब की झलक भी नहीं मिल पाई। तैमूर की मम्मी करीना को पटौदी हाउस काफी पसंद है। वह शादी के बाद यहां कई बार आ चुकी हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पटौदी पैलेस पहुंच कर शर्मिला ने किया ये काम...

वाह: आमिर ने 'बेटियों' के साथ ऐसे मनाई बकरीद, साड़ी पहनकर छाई 'दंगल' गर्ल

OMG: फैन की इस हरकत से इतना चिढ़ गए सलमान कि पटक-पटक कर...

 

 

तैमूर मां करीना के साथ

2 / 2

शर्मिला ने किया पैलेस का निरीक्षण...
शर्मिला टेगौर ने महल में चल रहे काम का निरीक्षण किया और वहां पर मौजूद लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद वे छोटे नवाब को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। तैमूर ने अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में पहली बार एंट्री की थी। शर्मिला टैगोर और पोते तैमूर के अलावा उनके साथ बच्चे की आया भी आई हैं। गौरतलब हो कि तैमूर का जन्म पिछले साल 20 दिसंबर को हुआ था। 

बता दें कि करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली हैं। तैमूर भी उनके साथ ही यहां आए थे।

ऐप पर पढ़ें