Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Kareena shared a photo of Taimur putting fodder to the cow and wrote this special message

करीना ने शेयर की गाय को चारा डालते तैमूर की फोटो, लिखा- यह खास मैसेज

आज करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का जन्मदिन है। तैमूर आज चार साल का हो जाएगा। तैमूर के जन्मदिन पर मां करीना ने गाय को चारा डालते हुए तैमूर की फोटो शेयर की और अपने...

Tej Singh हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली Sun, 20 Dec 2020 11:34 AM
हमें फॉलो करें

आज करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का जन्मदिन है। तैमूर आज चार साल का हो जाएगा। तैमूर के जन्मदिन पर मां करीना ने गाय को चारा डालते हुए तैमूर की फोटो शेयर की और अपने बेटे के जन्मदिन पर उसके लिए एक प्यारा-सा मैसेज भी लिखा।

करीना ने लिखा, "मेरा बच्चा...मैं तुम्हारे चार साल के होने पर बहुत खुश हूं कि तुम जो करना चाहते हो उसको लेकर तुम्हारे पास ऐसा दृढ़ संकल्प, समर्पण और फोकस है। जैसे तुम अब घास उठा रहे हो और गाय को खिला रहे हो। मेरे मेहनती लड़के भगवान तुम्हें खूब आशीर्वाद दें...अपने सपनों का पीछा करते रहना... और अपने जीवन में सब कुछ करना जिससे तुम्हें खुशी मिले। कोई भी कभी भी तुम्हें तुम्हारी अम्मा से ज्यादा प्यार नहीं करेगा..हैप्पी बर्थडे बेटा..माई टिम।" पोस्ट में करीना ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तैमूर की कई सारी फोटोज के स्लाइड बनाई है।

आपको बता दें कि करीना दोबारा मां बनने वाली हैं। तैमूर उनका पहला बेटा है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। ऐसा दावा किया जाता है कि तैमूर सबसे ज्यादा फोटो खींचे जाने वाले बच्चों में से एक है। आए दिन तैमूर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है। उसके माता-पिता भी हमेशा से सोशल मीडिया पर उसके साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। तैमूर हमेशा डिमांड में रहने वाले स्टार किड्स में से एक है। 

उसके आस-पास चल रही चर्चाओं और लोगों से तैमूर का जीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए करीना और सैफ अली खान दोनों ही तैमूर को एक सामान्य जीवन देने की कोशिश में रहते हैं। जाहिर है कि अपने बेटे के बारे में बोलने को लेकर करीना सैफ से ज्यादा तैयार रहती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है, जब तैमूर करीना को परेशान करता है तो सैफ ही करीना को इससे बाहर निकालते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें