करीना कपूर ने सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ शेयर की फोटो, लिखा- बस इन्हीं की जरूरत है
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों परिवार के साथ घर पर समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक पुरानी फोटो शेयर की है,...

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों परिवार के साथ घर पर समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वह सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ नजर आ रही हैं।
इस फोटो को करीना कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। फोटो में सैफ अली खान और करीना कपूर लेक के किनारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं, सैफ ने तैमूर को हाथों में उठाया हुआ है। दरअसल, यह फोटो सैफ और करीना के लंदन वैकेशन की है। करीना की इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर लाइक कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए रणदीप हुड्डा ने अपनी लाइफ स्टाइल में किए बदलाव
इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, मुझे हमेशा इन्हीं की जरूरत होती है। इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं करीना कपूर खान। दूसरे यूजर ने लिखा, तैमूर बिस्किट की तरफ देख रहा है।
'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने नए लुक में शेयर की अपनी फोटोज, फैन्स ने कहा- आपकी क्यूटनेस का राज क्या है
बता दें कि इन दिनों तैमूर के साथ करीना और सैफ मुंबई में अपने घर पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही अनलॉक शुरू होने पर उन्हें मरीन ड्राइव के आसपास घूमते हुए देखा गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार करीना फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने इरफान, डिंपल कपाड़िया, दीपक डोबरियाल और राधिका मदान के साथ काम किया था। अब करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी।
वहीं, सैफ पिछली बार फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में दिखे थे। इसमें उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके काम को बहुत पसंद किया गया। इसमें अजय देवगन लीड रोल में थे। फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे।
